Hill Station of Bihar : गर्मी में सर्दी का एहसास दिलाते बिहार के ये 5 फेमस हिल स्टेशन

Hill Station of Bihar: गर्मी आते ही हम लोग छुट्टियों का प्लान करने लगते है, जिनमे हिल स्टेशन का ख्याल हमारे जेहन में सबसे पहले आता है। ऐसे में हिल स्टेशन का नाम सोचते ही उतराखंड, कश्मीर, लदाख और हिमाचल प्रदेश जैसे जगहों का ख्याल आने लगता है। कभी भी बिहार जैसे जगह का ख्याल भी नही आता है। लेकिन फ्रेंड्स बिहार में कुछ ऐसे हिल स्टेशन है, जो आपको गर्मी की तेज दुपहरी में भी सर्दी का एहसास दिला देंगे। तो फ्रेंड्स आज हम आपको बिहार के कुछ ऐसे ही हिल स्टेशन की सैर कराते हैं, जहाँ जाकर आप अपनी बजट को ध्यान में रखते हुए एक अलग ही आनंद और रोमांच भरी दुनिया में खो जाएंगे।

फ्रेंड्स बिहार सिर्फ लिट्टी-चोखा, छठ पूजा, आईएस और आईपीएस के लिए ही फेमस नही है बल्कि यहाँ आपको कुछ ऐसी पहाड़ियां भी मिल जाएगी, जो अपनी सुंदरता से आपको यहाँ बार-बार आने के लिए प्रेरित करेंगी। यह पहाड़ियां और हिल स्टेशन अपनी सुंदरता से आपको हरेक साल गर्मियों में यहाँ आने की याद दिलाएंगे। फ्रेंड्स यहां आकर प्राकृतिक हरियाली, सुकून और प्रकृति की खूबसूरती के अद्भुत नज़ारे आपका मन मोह लेंगे। तो चलिए आज हम बिहार के उन जगहों के दर्शन करते है जो हमें गर्मी में सर्दी का एहसास दिलाएंगे।

Hill Station of Bihar must visit in summer बिहार के इन हिल स्टेशनों पर गर्मियों में जरूर जाएं

1. गुरपा पहाड़

Hill Station of Bihar : गर्मी में सर्दी का एहसास दिलाते बिहार के ये 5 फेमस हिल स्टेशन

गुरपा पहाड़, बिहार के गया जिले में भगवान बुद्ध के अंतिम शिष्य महाकश्यप के अंतिम निर्वाण और भगवान विष्णु जी के पदचिन्ह होने के कारण फेमस है। गुरपा हिल्स या गुरुपद गिरि अपनी प्राकृतिक और ऐतिहासिक विशेषताओं के कारण प्रसिद्ध है। यह हिल स्टेशन अपने मनोरम प्राकृतिक दृश्यों, घने जंगलों, सुन्दर झरनों और सूर्योदय एवं सूर्यास्त के अद्भुत नजारों से युक्त दृश्यों के लिए भी फेमस है। इस पहाड़ी पर एक मंदिर है गुरुपद, जहाँ कि मान्यता है कि यहाँ पर भगवान बिष्णु जी के पदचिन्ह है। इन उपरोक्त कारणों से यह जगह हिन्दुओं और बौद्धों में अति लोकप्रिय है। इस पहाड़ी का दूसरा नाम कुक्कुटपद गिरि भी है। इसकी उपरी चोटी से आस-पास के गावों और उसके अगल-बगल के अद्भुत नज़ारे आपको आनंद प्रदान कर सकते हैं। पूरे साल यहाँ पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। यहाँ रहने और खान-पान के लिए होटलों की भी अच्छी व्यवस्था है। गया जाने के लिए फ्लाइट, ट्रेन और बस की भी सुविधा उपलब्ध है।

2. रामशिला हिल स्टेशन

Hill Station of Bihar : गर्मी में सर्दी का एहसास दिलाते बिहार के ये 5 फेमस हिल स्टेशन

रामशिला हिल स्टेशन गया से लगभग 10 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। फाल्गुनी नदी के किनारे पर स्थित इस पहाड़ी की कहानियां रामायण काल से जुडी हुई है। ऐसी मान्यता है कि रामायण काल में भगवान राम ने इसी जगह पर अपने पिता दशरथ जी का पिंड दान किया था, जिसे रामकुंड सरोवर के रूप में जाना जाता है। प्राचीन काल की बहुत सी पत्थर की मूर्तिया आज भी मौजूद है। पहाड़ी की चोटी पर एक मंदिर है, जिसे रामेश्वर या पातालेश्वर मंदिर कहा जाता है। मान्यता है कि इसे 1014 ईस्वी में बनाया गया था। लेकिन बाद में इसे कई बार Renovate भी कराया गया था। इस मंदिर के सामने 1811 में कलकता के श्री कृष्ण बसु द्वारा बनवाया गया एक मंडप है, जहाँ हिन्दू भक्तों द्वारा अपने पूर्वजों के लिए पिंड की पूजा की जाती है खासकर पितृपक्षों में। यहाँ पर एक मंदिर है जिसमे राम, सीता और हनुमान जी कि मूर्ति भी है।

राम शिला के पास में ही धार्मिक विष्णुपद मंदिर, ऐतिहासिक बराबार गुफा और खूबसूरत एवं अद्वितीय थाई मठ भी है, जहाँ जाकर आपको काफी आनंदायक अनुभूति होगी। यह हिल स्टेशन किसी भी तरह से मनाली या शिमला से कम नही है। यहाँ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मान्यताएं ऐसी है, कि आप अगर एक बार यहाँ आये तो बार बार जरुर आना चाहेंगे।

यहाँ आने के लिए आपको गया तक फ्लाइट, ट्रेन और बस की भी सुविधा उपलब्ध है। यहाँ ठहरने के लिए होटल और खाने के लिए अच्छे-अच्छे रेस्टुरेंट भी मिल जाते हैं।

इसे भी पढ़े : 7 Beautiful Hill station near Chandigarh: चंडीगढ़ के निकट खूबसूरत हिल स्टेशन जहां आपको 2025 में जरुर जाना चाहिए।

3. ककोलत हिल स्टेशन

Hill Station of Bihar : गर्मी में सर्दी का एहसास दिलाते बिहार के ये 5 फेमस हिल स्टेशन

नवादा स्थित यह झरना प्रकृति का एक ऐसा अनमोल और अद्भुत नजारा दिखता है, जहाँ से आप मंत्र मुग्ध होकर निहारते ही रह जाएंगे। नवादा से लगभग 34-35 किलोमीटर दूर इस ककोलत जलप्रपात को देखकर आप इसकी प्राकृतिक खूबसूरती में खो ही जाएंगे। इस जगह के बारे में पुराणी मान्यता है, कि भगवान श्रीकृष्ण अपनी रानियों के साथ यहाँ स्नान करने या जलक्रीडा करने आते थे। इसलिए यह झरना यानि जलप्रपात अति पवित्र है। इस झरने को देखकर आपको यह जरुर महसूस होगा कि मनुष्य चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, कितना भी सुन्दर कुछ रच ले लेकिन प्रकृति की अद्भुत रचनाओं के आस-पास भी नही टिक सकता। जमीन से लगभग 150-160 फीट की ऊँचाई से नीचे एक नेचुरल सरोवर में गिरता। इसके पानी को देखना अत्यंत सुकून देता है। भारत के सबसे अच्छे इस जलप्रपात का पानी हमेशा ठंढा रहता है।

4. राजगीर हिल स्टेशन

Hill Station of Bihar : गर्मी में सर्दी का एहसास दिलाते बिहार के ये 5 फेमस हिल स्टेशन

बौद्ध धर्म और जैन धर्म के अनुयायियों के लिए मगध की पहली राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। पंडू पोखर में बच्चों के साथ बोटिंग हो या फिर ग्लास ब्रिज पर sky walking हो या फिर भारत के सबसे पुराने रोप वे के नजारे,आपको अपनी खूबसूरती से मंत्र मुग्ध कर देंगे। साइक्लोपियन वाल, घोडा कटोरा झील, हॉट स्प्रिंग्स और बिम्बिसार का खजाना जैसी अनगिनत ऐसी जगहें है, जो आपको यहाँ घूमने के लिए मजबूर कर देंगी। वेणु वन का सुखद उद्यान जहाँ भगवान बुद्ध का ध्यान स्थान हो या स्वर्ण भंडार जो प्राचीन काल का खजाना हुआ करता था। जैसी रोमांचक जगहें यहाँ कि खूबसूरती को और भी निखारते हैं। राजगीर मगध की राजधानी थी, जो अंततः 5वीं शताब्दी ईसा पूर्व तक मौर्य साम्राज्य के रूप में विकसित और प्रसिद्ध हुआ था। इसीलिए राजगीर के अधिकांश टूरिस्ट प्लेस या तो ऐतिहासिक है या फिर धार्मिक।

राजगीर में कुछ मुख्य टूरिस्ट places हैं, जहाँ जाना आप मिस मत करे। जैसे कि ग्लास ब्रिज, विश्व शांति स्तूप, पांडू पोखर, स्वर्ण भंडार, राजगीर रोप वे, वेणु वन, घोड़ा कटोरा झील, बिम्बिसार का खजाना, हॉट स्प्रिंग्स, साइक्लोपियन दीवार

5. कैमूर हिल स्टेशन

Hill Station of Bihar : गर्मी में सर्दी का एहसास दिलाते बिहार के ये 5 फेमस हिल स्टेशन

पहाड़ों और नदियों की गोद में बैठा बिहार का अपना स्विट्ज़रलैंड है कैमूर, जहाँ प्रकृति की खूबसूरती आपको अपने मनमोहक नजारों से आह्लादित कर देंगी। पौडा पहाड़ी के ऊपर बसी माँ मुंडेश्वरी का मंदिर जहाँ अहिंसा बलि दी जाती है , हो या यहाँ का wild life century, तरह-तरह की गुफाएँ, रूद्र नदी, कर्मनाशा नदी, दुर्गावती वाटर फॉल, तिलहर वाटर फॉल और करकट वाटर फॉल जैसी नदियों और अचंभित करने वाली यह हिल स्टेशन अपने आप में अद्भुत है। यहाँ नदियों की धारा के साथ चट्टानों की शांति, झरनों कि गूंज, वनस्पतियों और जानवरों का घर आपको यहाँ बार-बार आने को जरुर मजबूर कर देंगी।

यहाँ आने के लिए ट्रेन, बस और फ्लाइट की भी सुविधा है। फ्लाइट के लिए आपको पटना की फ्लाइट्स लेनी होगी।

अंत में,

फ्रेंड्स अगर आपको मेरी आर्टिकल पसंद आये तो प्लीज इस पोस्ट को अपने फॅमिली और फ्रेंड्स को शेयर जरुर करें और अपनी यात्रा का अनुभव comment box में हमारे साथ जरुर शेयर करें , thank you !

Leave a Comment