Surat me ghumne ki jagah : सूरत तापी नदी के तट पर बसा गुजरात राज्य का एक ऐसा खूबसूरत शहर है, जो अपनी संस्कृति, इतिहास, आधुनिकता से पूर्ण और पुरानी दुनिया के आकर्षण एवं समकालीन जीवंतता का एक अनोखा और आकर्षक मिश्रण प्रस्तुत करता है। सूरत, गुजरात राज्य का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर एवं देश के समृद्ध बंदरगाहों में से एक है। इस शहर को “डायमंड हब ऑफ द वर्ल्ड”, “टेक्सटाइल सिटी ऑफ इंडिया”, “एम्ब्रॉयडरी कैपिटल ऑफ इंडिया” जैसे नामों से भी जाना जाता है। देश के पश्चिमी तट पर बसा यह शहर व्यापारिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध है। सूरत में घूमने के लिए कई सारी जगहें है, जिन्हें देखने के बाद आपको अलग ही अनुभूति प्राप्त होगी। यदि आप सूरत घूमने का प्लान बना रहें है, तो आज का आर्टिकल आपके लिए बेहद खास है। आज के इस आर्टिकल में आपको सूरत में घूमने की बेहतरीन एवं प्रसिद्ध जगहों के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी, जो आपकी यात्रा को आसन और यादगार बना देगा। तो आइये चलते है सूरत की खूबसूरत यात्रा पर।
Table of Contents
- 1 सूरत में घूमने की 15 जगहें Surat me ghumne ki jagah
- 1.1 1. डच गार्डन (Dutch Garden)
- 1.2 2. डुमास बीच (Dumas Beach)
- 1.3 3. सरदार पटेल संग्रहालय (Sardar Patel Museum)
- 1.4 4. हजीरा विलेज (Hazira Village)
- 1.5 5. अंबिका निकेतन मंदिर (Ambika Niketan Temple)
- 1.6 6. चिंतामणि जैन मंदिर (Chintamani Jain Temple)
- 1.7 7. दांडी बीच (Dandi Beach)
- 1.8 8. सरथाना नेचर पार्क (Sarthana Nature Park)
- 1.9 9. स्वामीनारायण मंदिर (Shri Swaminarayan temple)
- 1.10 10. जगदीशचंद्र बोस एक्वेरियम (Jagdishchandra Bose Aquarium)
- 1.11 11. अमाज़िया वाटर पार्क (Amaazia Waterpark)
- 1.12 12. सुवाली बीच (Suvali Beach)
- 1.13 13. स्नो पार्क (Snow Park)
- 1.14 14. गेवियर झील (Gavier Lake)
- 1.15 15. विज्ञान केंद्र (Science Centre)
- 2 सूरत घूमने का सबसे अच्छा समय
- 3 सूरत कैसे पहुँचें
- 4 सूरत के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
सूरत में घूमने की 15 जगहें Surat me ghumne ki jagah
वैसे तो सूरत में घूमने की बहुत सारी जगहें है, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा फेमस और प्रसिद्ध 15 जगहें, जिन्हें देखें बिना सूरत की यात्रा पूरी नही हो सकती है।
1. डच गार्डन (Dutch Garden)

सूरत के नानपुर में स्थित डच गार्डन, यूरोपीय शैली में बना एक बेहद ही खूबसूरत जगह है, जो 17वीं शताब्दी में डच अधिकारीयों के द्वारा बनाया गया था। इस गार्डन की हरियाली, जगमगाते फव्वारें दूर-दूर तक फैले लॉन मन को प्रफुल्लित कर देता है। गार्डन में कई सारे डच अधिकारिओं के स्मारक भी बने हुए है, जो देश में डच सम्प्रभुता की याद दिलाता है। इस गार्डन में आप सुबह के 8.00 बजे से 11.00 बजे और शाम के 8.00 बजे से रात्रि के 11.00 बजे तक घूम सकते है। यहाँ घूमने के लिए कोई शुल्क नही देना पड़ता है।
2. डुमास बीच (Dumas Beach)

सूरत शहर से लगभग 21 किलोमीटर दूर अरब सागर के तट पर स्थित डुमास बीच अपनी प्राकृतिक सुंदरता और काली रेत के लिए फेमस है यह बीच देश के सबसे ज्यादा प्रेत वाधित स्थानों में से एक है। ऐसी मान्यता है कि यहाँ पर अक्सर अप सामान्य गतिविधियाँ होती रहती है। कई पर्यटकों का कहना है कि समुंद्र तट से अजीबोगरीब आवाजें आती रहती है। इसके बावजूद पर्यटक इस बीच की खूबसूरती का आनंद लेने के लिए यहाँ आते है। दिन भर बीच पर लोगों की भीड़ रहती है। लोग यहाँ धूप का आनंद लेने के साथ ही साथ बीच वॉलीबॉल और स्ट्रीट फूड का मजा भी बड़े चाव से लेते है।
3. सरदार पटेल संग्रहालय (Sardar Patel Museum)

सूरत का सरदार पटेल संग्रहालय की स्थापना 1890 में हुई थी। पूर्व में इसे विनचेस्टर संग्रहालय के नाम से जाना जाता था। इस संग्रहालय में सरदार वल्लभभाई पटेल के निजी सामान को संरक्षित किया गया है। संग्रहालय में लगभग 8000 से अधिक प्राचीन वस्तुएं देखने को मिलती है, जिनमें मुख्य है, पांडुलिपि, मूर्तियाँ, हाथी दांत, धातु एवं टेराकोटा की कलाकृतियाँ। संग्रहालय में स्थित प्लेनेटोरियम में ब्रह्मांड की उत्पति और खगोलशास्त्र से संबंधित शो का आयोजन प्रतिदिन किया जाता है। इसके साथ ही भारत के इतिहास से जुड़ी जानकारियों पर आधारित 3D लेजर शो का आयोजन भी प्रतिदिन किया जाता है।
प्रवेश समय : संग्रहालय सुबह के 9.30 बजे से शाम के 4.30 बजे तक खुला रहता है। यह संग्रहालय सोमवार को बंद रहता है।
प्रवेश शुल्क : यहाँ प्रवेश के लिए वयस्कों को 60/- रूपये एवं बच्चों को 40/- रूपये देने होते है।
4. हजीरा विलेज (Hazira Village)

हजीरा विलेज (Hazira Village) अरब सागर के तट पर बसा एक आकर्षक और ऐतिहासिक गांव है, जो अपनी प्राकृतिक सौन्दर्य से पर्यटकों को आकर्षित करता है। यदि आप गर्म पानी के फव्वारे, प्राकृतिक सौन्दर्य और समुंद्री बीच का एक साथ आनंद लेना चाहते है, तो हजीरा विलेज एक आदर्श स्थल है। हजीरा बीच पर सूर्योदय या सूर्यास्त को देखने के लिए देश ही नही विदेश से भी पर्यटक आते है। देश की प्रसिद्ध पेट्रोकेमिकल परियोजना भी यहीं पर स्थित है। समुंद्री भोजन के शौकीन व्यक्तियों के लिए यहाँ पर कई प्रकार के व्यंजन उपलब्ध है, जिनमे झींगा, केकड़ा और लॉबस्टर प्रमुख है।
इसे भी पढ़े : Somnath Tour 2025 : सोमनाथ में घूमने की 10 खूबसूरत जगहें।
5. अंबिका निकेतन मंदिर (Ambika Niketan Temple)

ताप्ती नदी के तट पर स्थित अंबिका निकेतन मंदिर, सूरत का एक प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थ स्थल है, जिसका निर्माण 1969 में स्वर्गीय श्रीमती भारती मैया के द्वारा करवाया गया था। इस मंदिर को अंबाजी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। दो मंजिला इस मंदिर में देवी शक्ति जो देवी अष्टभुजा अंबिका के रूप में है, की मूर्ती स्थापित की गई है। इसके अतिरिक्त भगवान शिव, भगवान राम, देवी सीता और भगवान लक्ष्मी नारायण की भी मूर्तियाँ स्थापित की गई है। मंदिर का दृश्य काफी मनमोहक है।
प्रवेश समय : मंदिर सुबह के 6.00 बजे से 12.00 बजे और शाम के 3.00 बजे से रात्रि के 8.00 बजे तक खुला रहता है।
प्रवेश शुल्क : यहाँ दर्शन के लिए कोई शुल्क नही देना पड़ता है।
6. चिंतामणि जैन मंदिर (Chintamani Jain Temple)

सूरत के रानी तालाब के निकट स्थित चिंतामणि जैन मंदिर, गुजरात राज्य का एक प्राचीन और ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है। यह मंदिर प्रथम जैन तीर्थंकर भगवान आदिनाथ को समर्पित है, जिसका निर्माण 17वीं शताब्दी में मुगल शासन के दौरान हुआ था। इस मंदिर के निर्माण का श्रेय श्री राजा कुमारपाल और आचार्य हेमचन्द्रजी को जाता है। इस मंदिर की वास्तुकला काफी उत्कृष्टत है। मंदिर के दीवारों पर की गई चित्रकारी और नक्काशी जो जैन समुदाय की आस्था को दर्शाती है, देखने योग्य है।
7. दांडी बीच (Dandi Beach)

दांडी बीच, सूरत से लगभग 48 किलोमीटर दूर स्थित एक फेमस पर्यटन स्थल है। अरब सागर के तट पर स्थित यह बीच गुजरात के नौसरी जिले के दांडी ग्राम में है। अंग्रेजो के बनाये नमक कानून के विरोध में महात्मा गाँधी ने 1930 में यही पर आन्दोलन की शुरुआत की थी, जो इतिहास में दांडी मार्च के रूप में प्रसिद्ध है। यह बीच अपने शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता के लिए फेमस है पर्यटक यहाँ धुप का आनंद लेने आते है इसके साथ ही यहाँ आप नौका विहार का भी आनंद ले सकते है।
प्रवेश समय : यहाँ आप सुबह के 6.00 बजे से शाम के 6.00 बजे तक घूम सकते है।
प्रवेश शुल्क : यहाँ घूमने के लिए कोई शुल्क नही देना पड़ता है।
8. सरथाना नेचर पार्क (Sarthana Nature Park)

सूरत शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित सरथाना नेचर पार्क, गुजरात राज्य का सबसे बड़ा और सबसे पुराना जूलॉजिकल पार्क है, जिसकी स्थापना 1984 में हुई थी। 81 एकड़ में फैले इस पार्क में रॉयल बंगाल टाइगर, हिरण, दरियाई घोड़े, हिमालयी भालू और शेर जैसे जानवर देखे जा सकते है। इस पार्क की स्थापना जानवरों की लुप्तप्राय हो रहे प्रजातियों के संरक्षण के उद्दयेश से की गई थी। प्रकृति प्रेमियों और बच्चों के लिए यह एक रोचक और ज्ञानवर्धक जगह है यहाँ जानवरों के बारे में कई सारी रोचक जानकारी आपको देखने और सुनने को मिलेगी।
प्रवेश समय : इस पार्क में आप सुबह के 10.00 बजे से शाम के 5.00 बजे तक घूम सकते है। यह पार्क प्रत्येक सोमवार और सार्वजनिक छुट्टियों के दिन बंद रहता है।
प्रवेश शुल्क : इस पार्क में घूमने के लिए शुल्क देना पड़ता है। 3-12 वर्ष के आयु के बच्चों और 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को 20/- रूपये जबकि 12 वर्ष से अधिक और 65 वर्ष के कम आयु वर्ग के लोगों को 30/- रूपये की शुल्क देनी पड़ती है।
9. स्वामीनारायण मंदिर (Shri Swaminarayan temple)

ताप्ती नदी के तट पर स्थित स्वामीनारायण मंदिर एक प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थल है। पारंपरिक हिंदू स्थापत्य शैली में बने इस मंदिर का निर्माण 1996 में वैष्णव धर्म के स्वामीनारायण संप्रदाय के द्वारा किया गया था। मंदिर की वास्तुकला, जटिल नक्काशी, अलंकृत गुंबद और भित्ति चित्र देखते ही बनता है। मंदिर की भव्यता और शांत वातावरण आने वाले आगंतुकों के मन को मोहित कर देता है। इस मंदिर के प्रांगन में तीन मंदिर अवस्थित है। पहले मंदिर में राधा-कृष्ण देव, दूसरे मंदिर में गोपलनंद स्वामी और तीसरे मंदिर में घनश्याम जी महाराज की पूजा की जाती है।
प्रवेश समय : मंदिर सुबह के 7.30 बजे से 12.00 बजे और शाम के 4.00 बजे से रात्रि के 8.15 बजे तक खुला रहता है।
प्रवेश शुल्क : यहाँ दर्शन के लिए कोई शुल्क नही देना पड़ता है।
10. जगदीशचंद्र बोस एक्वेरियम (Jagdishchandra Bose Aquarium)

सूरत स्थित जगदीश चंद्र बोस एक्वेरियम, भारत का पहला बहु-विषयक एक्वेरियम है, जिसकी स्थापना 2014 में की गई थी। जैव-विविधता के संग्रह के उद्देश्य से स्थापित इस एक्वेरियम में 52 प्रकार के विशेष टैंक बने हुए है, जिनमें विदेशी मछलियों, मगरमच्छ, पिरान्हा, शार्क, स्ट्रिंग रे, कछुआ, झींगुर जैसे जल जीव के साथ साथ उभयचर और सरीसृप की दुर्लभ प्रजातियों को देखा जा सकता है। सूरत यात्रा के दौरान अपने बच्चों को एक्वेरियम जरुर दिखाएं।
प्रवेश समय : यह एक्वेरियम सुबह के 10.00 बजे से शाम के 6.30 बजे तक खुला रहता है
प्रवेश शुल्क : इस एक्वेरियम में प्रवेश के लिए (3-17 वर्ष) आयु वर्ग के बच्चों को 40/- रूपये, विदेशी बच्चों को 200/- रुपए , (18-65 वर्ष) आयु वर्ग के लोगों को 100/- रूपये और विदेशी वयस्कों को 400/- रूपये देने होते है।
11. अमाज़िया वाटर पार्क (Amaazia Waterpark)

लगभग 16 एकड़ क्षेत्र में फैले अमाजिया वाटर पार्क सूरत का एक रोमांचकारी वाटर पार्क है। इस वाटर पार्क के मुख्य आकर्षण में आरामदेह पूल, तीव्र गति वाली स्लाइडों, कार्निवल बीच की सवारी, तरंग पूलों और शांत नदियों सहित रोमांचक सवारी है। इसके साथ ही आप यहाँ वेव पूल और रेन डांस का भी भरपूर आनंद लें सकते है। पार्क में खाने-पीने की भी बहुत ही अच्छी व्यवस्था है, जो आपके मौज-मस्ती में चार चाँद लगा देगा।
प्रवेश समय : यह वाटर पार्क सुबह के 10.00 बजे से शाम के 6.00 बजे तक खुला रहता है।
प्रवेश शुल्क : यहाँ प्रवेश के लिए शुल्क इस प्रकार से देय है :
(सोमवार से शुक्रवार) :- वयस्क: 700/- रुपये, बच्चे : 500/- रूपये (3’3″ से 4’6″ के बीच की ऊंचाई) बच्चे (ऊंचाई 3’3″ से कम के बच्चो के प्रवेश पर कोई शुल्क नही लगता है।
(शनिवार और रविवार) और सार्वजनिक छुट्टियों के दिन :- वयस्क: 800/- रुपये, बच्चे : 600/- रूपये (3’3″ से 4’6″ के बीच की ऊंचाई)
12. सुवाली बीच (Suvali Beach)

सूरत शहर से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सुवाली बीच एक बेहद शांत और कम भीड़-भाड़ वाला समुंद्री बीच है जो अपनी प्राकृतिक सौन्दर्य और शांत वातावरण के लिए फेमस है। शहर की भीड़ भाड़ से दूर वीकेंड मनाने के लिए यह बीच एक आदर्श स्थल है हालांकि इस बीच के आस-पास कोई होटल या रेस्तरां उपलब्ध नही है जिससे खाने-पीने की चीजें आसानी से नही मिल पाती है। यहाँ जाने के लिए आप अपने साथ खाने की चीजें साथ लेकर जाएं।
13. स्नो पार्क (Snow Park)

स्नो पार्क सूरत स्थित राहुलराज मॉल में एक थीम आधारित मनोरंजन पार्क है। इस पार्क का तापमान पूरे दिन -5 डिग्री सेल्सियस तक बना रहता है। यहाँ बच्चे स्नोमैन या इग्लू बनाने जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते है।
प्रवेश समय : यह पार्क दोपहर के 12.00 बजे से रात्रि के 9.00 बजे तक खुला रहता है।
प्रवेश शुल्क : यहाँ प्रवेश करने के लिए 400/-रूपये देना पड़ता है, जिनमें जैकेट, कैप, मोज़े, जूते और दस्ताने का शुल्क भी शामिल हैं।
14. गेवियर झील (Gavier Lake)

सूरत स्थित गेवियर झील, एक शांत जलाशय है, जो शहर की भीड़-भाड़ से दूर आपको एक अलग सुकून का एहसास दिलाता है। इस झील में हर साल सर्दियों के मौसम में सिगल, साइबेरियाई क्रेन, फ्लेमिंगो और पिनटेल जैसे प्रवासी पक्षी आते है। इस झील में नौकाविहार की भी सुविधा उपलब्ध है। साथ ही बच्चों के खेलने के लिए पार्क और खाने-पीने के लिए एक तैरता हुआ रेस्तरां यहाँ की खूबसूरती को और अधिक बढ़ा देता है।
प्रवेश समय : यह झील सुबह के 6.00 बजे से शाम के 6.00 बजे तक खुला रहता है।
प्रवेश शुल्क : यहाँ घूमने के लिए कोई शुल्क नही देना पड़ता है।
15. विज्ञान केंद्र (Science Centre)

सूरत में स्थित विज्ञान केंद्र एक प्रमुख प्रौद्योगिकी संग्रहालय है जिसकी स्थापना 2009 में हुई थी। सरदार वल्लभभाई पटेल संग्रहालय इसी विज्ञान केंद्र का हिस्सा है। इस विज्ञान केंद्र में एक फन साइंस गैलरी भी है, जिसमे विज्ञान के महत्वपूर्ण सिद्धांतो जैसे :- न्यूटन लॉ, बर्नौली लॉ, एल्क्टो मैग्नेटिक थ्योरी का बड़े ही मजेदार तरीकों से समझाया गया है। साइंस में रूचि रखने वाले लोगो के लिए यह जगह बहुत ही खास है। इसके अतिरिक्त एक डायमंड गैलरी भी है, जिसमे हीरा उद्योग के बारे में विस्तार से व्याख्या किया गया है। हीरे की खनन कैसे होती है, फिर उसकी कटाई कैसे की जाती है, कटाई के बाद कैसे बिक्री के लिए उपभोक्ताओं के सामने प्रस्तुत किया जाता है, इन सारी बातों को प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया गया है।
प्रवेश समय : संग्रहालय सुबह के 9.30 बजे से शाम के 4.30 बजे तक खुला रहता है।
प्रवेश शुल्क : यहाँ प्रवेश के लिए वयस्कों को 100/- रूपये एवं 3-18 वर्ष के बच्चों को 40/- रूपये देने होते है।
सूरत घूमने का सबसे अच्छा समय
वैसे तो सूरत आप कभी भी जा सकते है लेकिन घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय सबसे अच्छा होता है इस समय मौसम काफी अच्छा रहता है जो घूमने के लिए काफी आरामदायक होता है।
सूरत कैसे पहुँचें
सूरत जाने के लिए देश के सभी बड़े शहरों से हवाई जहाज और रेलगाडी उपलब्ध है। इसके साथ ही यह शहर राष्ट्रीय राजमार्ग से भी जुड़ा है, तो आप चाहे तो बस या कार से भी सूरत पहुँच सकते है।
सूरत के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. सूरत किस लिए फेमस है?
सूरत कपडा उद्योग और डायमंड की कटिंग एवं पॉलिशिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
2. सूरत में कौन सी भाषा बोली जाती है?
सूरत की मूल भाषा गुजरती है लेकिन अधिकांस लोग हिंदी में भी बात-चित करते है।
3. सूरत का फेमस फूड क्या है ?
सूरत कई तरह के फूड के लिए फेमस है जिनमे प्रमुख है, लोची, पोंक, दाबेली, घारी, नानखटाई, उंधियू, मिसल पाव, भजिया, हांडवो।
4. सूरत की फेमस मिठाई कौन सी है?
सूरत की सबसे फेमस मिठाई गोल्ड घारी है जिसकी कीमत लगभग 9000/- प्रति किलोग्राम है।
अंत में,
आज के इस आर्टिकल में सूरत में घूमने की जगहें के बारे में विस्तार से जाना। आशा करती हूँ की आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आर्टिकल अच्छा लगे तो अपने दोस्तों एवं अपने सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें। अगर आप इस आर्टिकल से जुड़े कोई भी सुझाव देना चाहते है तो कमेंट करके जरुर बताएं।

हैलो दोस्तों, मैं नवेदिता कुमारी हिंदी ब्लॉग “Nibis web Travel” की author हूँ | मेरे इस ब्लॉग पर आपको Indian Destination जैसे Holy Pilgrims, Hill Station, Honeymoon Destination, Wedding Destination etc., International Destination, Adventure, Travel Tips etc. की पूरी और सही जानकारी मिलेगी जिससे अक्सर आप google में सर्च करते है |
Useful informations for make easy the trip of nice city Surat