Lakshadweep me ghumne ki jagahne : दोस्तों, भारत में वैसे तो घुमने के लिए अनेकों जगहें है, उनमें से ही एक है “लक्षद्वीप (Lakshadweep)”। लक्षद्वीप एक अद्वितीय, शांतिपूर्ण और सुंदर द्वीपसमूह है, जो भारत के पश्चिमी तट से लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर अरब सागर में स्थित हैं। लक्षद्वीप एक बेहद ही खूबसूरत द्वीप है, जो भारत ही नही दुनिया भर के आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है। यह द्वीप प्रकृति और शांति की तलाश करने वाले पर्यटकों के लिए बेहद अनुकूल है।
लक्षद्वीप भारत का सबसे छोटा केन्द्र शासित प्रदेश है, जो कि यहाँ पर आप प्रकृति का भरपूर आनंद ले सकते है, साथ ही साथ कई प्रकार के खेलों का भी आनंद ले सकते है। लक्षद्वीप 36 द्वीपों का एक समूह है, परन्तु इनमे केवल 10 द्वीप ही ऐसे है, जिस पर आबादी यानि लोग रहते है। कुछ द्वीप ऐसे भी है जहाँ सिर्फ भारत के लोग ही घूम सकते है। हालांकि यहां की खूबसूरती को देखने के लिए आपको पहले परमिट (permit) लेनी होती है। परमिट के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी मौजूद है। हालांकि यहां की खूबसूरती को देखने के लिए आपको पहले परमिट (permit) लेनी होती है। परमिट के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी मौजूद है। लक्षद्वीप के लिए ई-परमिट आवेदन करने के लिए आप https://epermit.utl.gov.in/pages/signup पर विजिट कर सकते है। आज के इस आर्टिकल में आप इस खूबसूरत प्रदेश के इतिहास, इस द्वीप से जुड़े रोचक एवं यहाँ के फेमस स्थल के बारे जानेंगे।
लक्षद्वीप का इतिहास – History of Lakshadweep
अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप भारत का सबसे छोटा केन्द्र शासित प्रदेश है। यहाँ का सबसे बड़ा द्वीप कावारत्ती है, जो लक्षद्वीप का प्रशासनिक और वाणिज्यिक केंद्र भी है। लक्षद्वीप के इतिहास के अनुसार यहाँ का अंतिम राजा चेरमन पेरूमल था। पहले यह प्रदेश तीन द्वीप समूह लक्षद्वीप, मिनिकॉय और अमिनदीवी के नाम से जाना जाता था। वर्ष 1956 में इसे केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया और बाद में 1973 में इसका नाम लक्षद्वीप रखा गया।
लक्षद्वीप से जुड़े रोचक तथ्य Interesting Facts about Lakshadweep
- लक्षद्वीप भारत का सबसे ज्यादा साक्षरता वाला प्रदेश है जहा पर करीब 92.28% साक्षरता है।
- लक्षद्वीप का कुल क्षेत्रफल लगभग 32 वर्ग किलोमीटर है और यहाँ की कुल आबादी लगभग 70000 है।
- लक्षद्वीप की राजधानी कावारत्ति है, जो भारतीय उपमहाद्वीप के सबसे खुबसूरत स्थानों में से एक माना जाता है।
- लक्षद्वीप का मलायम और संस्कृत भाषा में अर्थ होता है“एक हजार द्वीप का समूह”।
- लक्षद्वीप की जलवायु उष्णकटिबंधीय है, जिसमें वर्ष भर गर्मी रहती है । यहाँ का औसत तापमान 27°C से 32°C के बीच रहता है।
- लक्षद्वीप में 36 छोटे-बड़े द्वीप है, जिनमे से 10 द्वीपों पर ही जीवन मौजूद है।
- लक्षद्वीप केरल राज्य के पास स्थित होने के कारण यहाँ की संस्कृति और भाषा केरल से प्रभावित है। मुख्य रूप से यहाँ मलयालम भाषा ही बोली जाती है।
- लक्षद्वीप पर विदेशी पर्यटकों को सिर्फ 2 द्वीपों (बंगाराम और अगाती) पर ही जाने की अनुमति है, जबकि भारतीय लोग यहाँ के 6 द्वीपों पर घूमने के लिए जा सकते है।
- लक्षद्वीप के लोगो का मुख्य व्यवसाय मछली पकड़ना ही है और यहाँ के लोग अपने भोजन की चीजो में ज्यादातर नारियल का ही इस्तमाल करते है।
- लक्षद्वीप केंद्र शासित प्रदेश में एक भी कुत्ते नहीं पाए जाते है। जिस कारण यह एक रेबीज फ्री प्रदेश है।
लक्षद्वीप में घूमने की जगहें Famous Places to Visit in Lakshadweep
वैसे भारतीय पर्यटक जो सफेद रेतीले समुद्र तट, सी एडवेंचर, समुद्री जीवन से भरपूर जीवंत मूंगा चट्टानों का आनंद लेने के लिए थाईलैंड, मालदीव जैसे पर्यटन स्थलों पर जाना पसंद करते है, उन्हें एक बार लक्षद्वीप की यात्रा जरुर करनी चाहिए। लक्षद्वीप भारत का एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो तुलनात्मक दृष्टिकोण से देखा जाए तो किसी भी मायने में विदेशी पर्यटन स्थल से कम नही है।
हाल ही में हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी इस द्वीप की यात्रा की है। यहाँ की प्राकृतिक खूबसूरती को देख कर मंत्रमुग्ध हो गये। अगर आप लक्षद्वीप घूमने का प्लान बना रहें है, तो आइये जानते है की लक्षद्वीप में घूमने की जगहें कौन-कौन सी है।
1. कवारत्ती द्वीप

कवारत्ती द्वीप को लक्षद्वीप की जान कहा जाता हैं। इस द्वीप की सबसे बड़ी खासियत इसके खूबसूरत समुद्र तट हैं, जो सफेद रेतीले हैं और जहाँ का नीला पानी बेहद स्वच्छ और आकर्षक है। लक्षद्वीप कवारत्ती द्वीप की राजधानी हैं। यह जगह घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में हैं। कावारत्ती प्रकृति प्रेमियों के लिए आदर्श स्थान है। हर साल, शहर सैकड़ों विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है जो बस आराम से बैठकर दृश्यों का आनंद लेते हैं। इस द्वीप पर मखमली रेत, खूबसूरत दृश्य, आदि और भी कई जगह घूमने के लिए हैं। यहाँ आप लैगून में बोटिंग, स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, वाटर स्कीइंग जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।
2. अगाती द्वीप

अगाती 7.6 किलोमीटर लंबा द्वीप है, जो लक्षद्वीप में सबसे खूबसूरत लैगून में से एक है। चारो तरफ पानी से घिरा यह द्वीप अपने खूबसूरती के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इस द्वीप की सबसे बड़ी विशेषता लंबे, सफेद रेतीले समुद्र तट हैं, जो पर्यटकों के लिए इसे एक आदर्श तटीय स्थल बनाते हैं। लक्षद्वीप का एक मात्र हवाई अड्डा इसी द्वीप पर स्थित है। इस द्वीप पर जाने के लिए परमिट की आवश्यकता होती है, जो केरल के कोच्ची शहर स्थित लक्षद्वीप कार्यालय द्वारा जारी किया जाता है। यहाँ का सबसे महत्वपूर्ण उद्योग मत्स्य पालन, कॉयर और कोपरा है। यह द्वीप फूड लवर्स यानि भोजन प्रेमी के लिए बहुत ही परफेक्ट है। यहाँ पर आपको तरह-तरह के सी फूड से लेकर शाकाहारी खाने तक के कई फूड ऑप्शन्स मिल सकते हैं। यह जगह स्नॉर्कलिंग के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
इसे भी पढ़े : Visakhapatnam Tour 2025: विशाखापत्तनम में घूमने के 11 बेहतरीन जगहें
3. कल्पेनी द्वीप

कल्पेनी द्वीप, लक्षद्वीप का प्रसिद्ध आइसलैंड में से एक हैं, जो अपनी अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। इस द्वीप का निर्माण तीन अलग अलग द्वीपों पित्ती, तिलकक्म और कल्पेनी से मिलकर हुआ हैं। ऐसा माना जाता है की यह द्वीप वैसे पर्यटक जो एकांत और शांति की तलाश में रहते है, उनके लिए एक स्वर्ग के समान है। इसे कोइफैनी द्वीप के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर आप नौकायन, कैनोइंग, कायलिंग जैसे एक्टिविटी कर सकते हैं।
4. बंगारम द्वीप

बंगारम द्वीप लक्षद्वीप में घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक माना जाता है। इस द्वीप पर सिर्फ भारतीय पर्यटकों को ही जाने की अनुमति है। यह द्वीप अपनी असाधारण सुन्दरता और शांत वातावरण के कारण विश्व प्रसिद्ध है। समुंद्र का साफ और नीला पानी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस द्वीप को रत्नों के द्वीप के नाम से भी जाना जाता हैं।इस द्वीप पर विभिन्न प्रकार के समुद्री जीव और कोरल रीफ्स पाए जाते है जिस कारण यह स्थान गोताखोरी के लिए आदर्श माना जाता है। इस द्वीप पर आने वाले पर्यटक यहां पर मछलियों के साथ तैरते हैं। साथ ही साथ आप कई प्रकार के वाटर एक्टिविटी, सन राइस और सन सेट का आनंद ले सकते हैं। रेत पर बैठने और लेटने के लिए सारी व्यवस्था मिल जाती हैं।
5. मिनिकॉय द्वीप

मिनिकॉय द्वीप लक्षद्वीप का प्रमुख आकर्षक का केंद्र है, जो मालदीव देश की समुद्री सीमा से जुड़ा है। मिनिकॉय को स्थानीय रूप से “मलिकु” के नाम से जाना जाता है। कोचीन के तट से केवल 398 किलोमीटर या 215 समुद्री मील दूर, यह अरब सागर के मध्य में स्थित है। इस द्वीप का मुख्य आकर्षण पुराना लाइटहाउस है, जिसका निर्माण 1885 में अंग्रेजों द्वारा किया गया था।यह छोटा द्वीप अपनी चमकीली मूंगा चट्टानों, आकर्षक सफेद रेत वाले समुद्र तटों और मीठे पानी के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ पर कई प्रकार के बहुमूल्य रत्न पाए जाते है। मिनिकॉय द्वीप पर आप स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग, और कयाकिंग जैसी विभिन्न जल-खेल गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं। यहाँ के समुद्री जीवन और कोरल रीफ्स देखना भी बेहद रोमांचक होता है।
6. अमिनी द्वीप

यह द्वीप अपनी अनूठी संस्कृति और प्राकृतिक सुन्दरता के प्रसिद्ध है। यहाँ पर सिर्फ भारतीय पर्यटक ही जा सकते है। विदेशी पर्यटक को इस द्वीप पर जाने की अनुमति नही है। इस द्वीप की की सबसे बड़ी खासियत इसके सफ़ेद रेतीले समुंदी तट और नीला समुद्री पानी है। यहाँ पर आप स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, कयाकिंग, और विंडसर्फिंग जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। यहाँ की स्थानीय संस्कृति, जीवनशैली, पारंपरिक कला, शिल्प, और नृत्य पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते है।
7. मरीन संग्रहालय

मरीन संग्रहालय लक्षद्वीप के कावारत्ती द्वीप में स्थित है। यह संग्रहालय समुद्री उत्पादों को संरक्षित और बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1983 में स्थापित किया गया था। इस संग्रहालय में स्थानीय समुदायों की पारंपरिक मछली पकड़ने की तकनीक और प्रथाओं के बारे में जानकारी दी जाती है। आप इसमें समुद्री मछलियों और पानी के जानवरों की विभिन्न प्रजातियों को देख सकते हैं। ऐसे व्यक्ति जो समुद्री जीवन और उससे संबंधित गतिविधियों में रूचि रखते हैं, उनके लिए यह मरीन संग्रहालय एक बहुत उपयोगी साबित हो सकता हैं।
8. कदमत द्वीप

कदमत द्वीप लक्षद्वीप का फेमस द्वीपों में से एक है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहाँ पर पर्यटक समुद्री तट, सन राइज और सन सेट को देखने के लिए विशेस तौर पर जाते है। इस द्वीप की सबसे लोकप्रिय गतिविधियों काइट सर्फिंग, स्नॉर्कलिंग, पैराग्लाइडिंग, स्कूबा डाइविंग, कयाकिंग और स्नोर्केलिंग का आप आनंद ले सकते हैं।
9. पिट्टी पक्षी अभयारण्य

पिट्टी पक्षी अभयारण्य लक्षद्वीप में एकमात्र पक्षी अभ्यारण्य है, जिसे पाक्षीपिट्टी के नाम से भी जाना जाता है। यह नाम तमिल शब्द पिट्टी से लिया गया है जिसका अर्थ “पक्षी” होता है। यह निर्जन स्थान पर स्थित है, जिस पर मनुष्य निवास नहीं करता है बल्कि यह समुद्री पक्षियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोंसला बनाने का स्थान है। यह भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत एक संरक्षित पक्षी अभयारण्य है।
10. प्रकाश स्तंभ (लाइट हाउस)

लक्षद्वीप का प्रसिद्ध लाइट हाउस मिनिकॉय द्वीप पर स्थित हैं। इसका निर्माण 1985 में किया गया था। लाइट हाउस 300 फिट की ऊंचाई पर स्थित हैं जोकि पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। यदि आप मिनिकॉय द्वीप पर घूमने जाए, तो लाइट हाउस जरुर देखें।
लक्षद्वीप कैसे जाएं? – How To Go Lakshadweep
लक्षद्वीप की यात्रा के लिए आप हवाई या समुद्री मार्ग में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।

समुद्री मार्ग से लक्षद्वीप कैसे जाए – How To Go Lakshadweep By Sea
यदि आप समुदी मार्ग यानि जहाज से लक्षद्वीप जाना चाहते है, तो कोच्चि से लक्षद्वीप के बीच चलने वाली सात जहाजों एमवी कवारत्ती, एमवी अरबियन सी, एमवी लक्षद्वीप सी, एम् वी लैगून्स, एम् वी कोरल्स, एमवी अमिंडीवि और एमवी मिनिकॉय में से किसी भी जहाज का चुनाव कर कर सकते हैं। कोच्चि से लक्षद्वीप की यात्रा में लगभग 14 से 20 घंटे का समय लग जाता हैं।
फ्लाइट से लक्षद्वीप कैसे जाए – How To Go Lakshadweep By Flight
कोच्चि लक्षद्वीप का द्वार मार्ग है। लक्षद्वीप से सबसे करीब एयरपोर्ट कोच्चि है, जहाँ से लक्षद्वीप के एक मात्र एयरपोर्ट “अगत्ती एयरपोर्ट” से सीधी उड़ान सेवा उपलब्ध है।
लक्षद्वीप घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Lakshadweep
लक्षद्वीप घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मई तक का माना जाता है। जून से सितंबर के दौरान अधिक बारिश होती है, जिससे आने जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पर सकता है।
लक्षद्वीप में कहां रुके – Where To Stay In Lakshadweep
लक्षद्वीप एक बेहद खूबसूरत पर्यटक स्थान हैं, तो यहां पर रुकने के लिए आपको होटल एवं रिजॉर्ट मिल जायेगे। आप अपनी सुविधा और बजट के अनुसार होटल एवं रिजॉर्ट का चुनाव कर सकते हैं।
- बांगरम द्वीप रिज़ॉर्ट (Bangaram Island Resort)
- कदमत बीच रिसॉर्ट (Kadmat Beach Resort)
- अगत्ती द्वीप बीच रिज़ॉर्ट (Agatti Island Beach Resort)
लक्षद्वीप का खान-पान Food and Drink of Lakshadweep
लक्षद्वीप के लोगो का मुख्य खान-पान चावल, नारियल और मछली है। नारियल के दूध से और मसालों से बनी करी यहाँ के फेमस भोजनों में से एक है। इसके साथ ही यहाँ के लोग ताजे ओर प्रक्रितक खाद्य पदार्थों का भरपूर सेवन करते है यहाँ के कुछ फेमस भोजन है :- ट्यूना करी, कवरत्ती बिरयानी, मुस कबाब, मसल्स आचार इत्यादि।
लक्षद्वीप में घूमने की जगहों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. लक्षद्वीप किस लिए प्रसिद्ध है?
लक्षद्वीप 36 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है। यह 36 एटोल और असंख्य प्रवाल भित्तियों से बना है। यह अपने आश्चर्यजनक मूंगा द्वीपों और सफेद रेतीले समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध है।
2. लक्षद्वीप में सबसे अच्छा द्वीप कौन सा है?
अगत्ती द्वीप समूह लक्षद्वीप के अनुशंसित द्वीपों में से एक है। क्योंकि यह शहर यात्रियों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएँ से सुसज्जित है।
3. लक्षद्वीप का सबसे छोटा द्वीप कौन सा है?
लक्षद्वीप का सबसे छोटा बीत्रा है, जिसका क्षेत्रफल 0.105 वर्ग किलोमीटर है।
4. आप लक्षद्वीप की यात्रा कैसे कर सकते हैं?
लक्षद्वीप की यात्रा हवाई और पानी के जहाज दोनों से कर सकते है। कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से अगत्ती शहर के लिए सीधी उड़ानें हैं साथ ही जहाज से लक्षद्वीप की यात्रा कोच्चि से ही कर सकते है।
5. लक्षद्वीप जाने का सबसे अच्छा समय कब है?
लक्षद्वीप की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक है। इस समय मौसम सुहावना होता है और समुद्र भी शांत रहता है, जिससे द्वीपों की आकर्षण देखने लायक रहता है।
6. क्या लक्षद्वीप हनीमून के लिए अच्छा है?
यदि आप एक ऐसे हनीमून destination की तलाश कर रहें हैं जिसमें समुद्री तट, नीला पानी और रोमांच की झलक मौजूद हो, तो यह द्वीप आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
7. लक्षद्वीप जाने का खर्चा
लक्षद्वीप की जाने के लिए प्रति व्यक्ति लगभग 20,000-30,000 रुपये की जरुरत पड़ेगी।
तो दोस्तों कैसी लगी आप सबको मेरे द्वारा दी गई जानकारी। अगर अच्छी लगे तो प्लीज़ कमेंट करें और साथ ही अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें। ऐसी ही जानकारी के लिए मुझे फॉलो जरुर करें।
नमस्ते! मैं Navedita Kumari, Nibis Web Travel की Travel Writer हूँ। मुझे नई जगहों को explore करना, उनके इतिहास और संस्कृति को जानना और यात्रा से जुड़ी उपयोगी जानकारी साझा करना पसंद है।
इस ब्लॉग पर आपको भारत के प्रसिद्ध tourist places, धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल, travel guides और practical travel tips मिलेंगे।
कुछ destinations की जानकारी मेरे personal travel experience पर आधारित है, जबकि अन्य जानकारी को publish करने से पहले सरकारी websites, Wikipedia, travel blogs और news sources से cross-check करने का प्रयास किया जाता है।
Nibis Web Travel का उद्देश्य है कि आपकी अगली यात्रा की planning थोड़ी आसान और बेहतर हो।
Bahut hi behtrin jankari.