Visakhapatnam me ghumne ki jagah : विशाखापत्तनम जिसे विजाग के नाम से भी जाना जाता है, आंध्रप्रदेश का एक ऐसा खूबसूरत शहर है, जो समुद्र तट ,कैलाशगिरी पर्वत ,पन्नडुब्बी,संग्रहालय ,बोर्रा गुफाएं ,अराकू घाटी, वीयूडीए पार्क और यारदा बीच के लिय प्रसिद्ध है। पूर्वोत्तर तट का यह शहर विशाखापत्तनम बंगाल की खाड़ी से बेहद नजदीक है और एडवेंचर से भी भरपूर है। यहाँ की खूबसूरती हरे-भरे पेड़ो, पहाड़ों, काले और भूरे रंग की चट्टानों से सुशोभित है।
विशाखापत्तनम भारत के पूर्वोतर राज्यों में मात्र एक ही ऐसा शहर है, जहाँ नेचुरल और सबसे पुराना बंदरगाह है। विजाग यानि विशाखापत्तनम आंध्रप्रदेश राज्य का सबसे बड़ा और वित्तीय रूप से सबसे मजबूत शहर है। अपने प्राकृतिक सौन्दर्य, शान्तिपूर्ण वातावरण (Peaceful Environment) और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए भी यह शहर प्रसिद्ध है। अगर आप प्रकृति प्रेमी है और विशाखापत्तनम घूमने जाने का प्लान कर रहे है, तो हम आपको कुछ महत्वपूर्ण जगहों के बारे में बताने जा रहे है। जिससे आपको घूमने में हेल्प होगी और आपका ये ट्रिप मनोरंजक और यादगार बन जाएगा। रेतीले समुन्द्र तटों के लिए प्रसिद्ध विजाग अपने खूबसूरती से आपका मन मोह लेगी।
तो, आज हम इसी टॉपिक पे चर्चा करते है कि विशाखापत्तनम टूर में आपको किन-किन मुख्य जगहों घूमना चाहिए। आइये उन जगहों की क्रमवार लिस्ट बना ले और घूमने का अद्वितीय आनन्द उठाएं।
Table of Contents
- 1 Visakhapatnam me ghumne ki jagah (विशाखापत्तनम में घूमने की जगहें)
- 1.1 1. सिंहाचलम मंदिर
- 1.2 2. बोर्रा गुफाएं (Bora Caves)
- 1.3 3. पनडुब्बी संग्रहालय (Submarine museum)
- 1.4 4 इंदिरा गांधी प्राणी उद्यान (Indira Gandhi Zoological Park)
- 1.5 5. Vuda पार्क (Vuda Park lush green surroundings)
- 1.6 6. विजय सागर युद्ध स्मारक (Sea War Memorial)
- 1.7 7. रुषीकोंडा बीच (Rishikonda Beach – JEWEL of EAST coach)
- 1.8 8. यारदा बीच (Yarada beach Panoramic waves)
- 1.9 9. कैलाशगिरी पर्वत (Kailash Giri Spectacular views)
- 1.10 10. कटिकी वाटरफॉल (Katiki Waterfall)
- 1.11 11. सी एम आर शॉपिंग मॉल (CMR Soping Mall)
- 2 Visakhapatnam me ghumne kis mausam me jaye
- 3 Visakhapatnam kaise jayen विशाखापत्तनम कैसे पहुंचे
- 4 Visakhapatnam ka famous food विशाखापत्तनम की फेमस फूड
- 5 Visakhapatnam ki Bhasha विशाखापत्तनम की भाषा
Visakhapatnam me ghumne ki jagah (विशाखापत्तनम में घूमने की जगहें)
वैसे तो विशाखापत्तनम में घूमने के लिए बहुत सारी जगहें है, लेकिन लिमिटेड टाइम पीरियड में घूमने का प्लान है, तो आपके लिए इन जगहों पर घूमना सर्वोतम और आनंदायक रहेगा।
1. सिंहाचलम मंदिर

भगवान नरसिंह जो भगवान विष्णु के ही एक रूप हैं, उनकी ही प्रतिमा सिंहाचलम मंदिर में स्थापित की गयी है। प्रत्येक वर्ष अक्षय तृतीया के दिन यहाँ विशेष पूजा होती है। जिसमें इस दिन भगवान की प्रतिमा को मंदिर में 12 घंटो के लिए सबके दर्शन के लिए सामने लाया जाता है। इस दिन शाम की पूजा में लाखों लोग भगवान के दर्शन के लिए दूर-दूर से आते है। इस दिन दिव्य दर्शन के लिय पैसे भी लगते हैं। मंदिर सालों भर सुबह के 7:00 बजे से लेकर शाम के 4 :00 बजे तक और फिर शाम में 6 :00 बजे से लेकर रात्रि के 9:00 बजे तक प्रतिदिन खुला रहती है। समुद्र तल से लगभग 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है,और यहाँ की दीवारों को काफी खूबसूरती से नक्काशी की गयी है। यह मंदिर पूरी दुनिया में भगवान विष्णु जी के भक्तो में बहुत प्रसिद्ध है।
2. बोर्रा गुफाएं (Bora Caves)

बोर्रा की गुफाएँ विशाखापत्तनम घूमने वालों के लिए एक ऐतिहासिक जगह है, जो अरकू घाटी के अनंतगिरी पहाड़ियों के बीच में स्थापित है। देश की सबसे बड़ी गुफाओं में से एक इस गुफा की ऊंचाई लगभग 700 मीटर है। कार्स्टिक चूना और पत्थर से बने इन गुफाओं में जब प्राकृतिक रौशनी यानि सूर्य की रौशनी जब पड़ती है, तो इसकी खूबसूरती अलौकिक होती है। इस अलौकिक गुफा की खोज 1807 में हुई थी और तब से लेकर आज तक ये उतनी ही रचनात्मक,आकर्षक एवं लोकप्रिय बनी हुई है। नैचुरली कलरफुल होने से एवरग्रीन जंगलों की सुन्दरता और आसपास की गुफाओं का मुख्य आकर्षण तो वहां की प्राकृतिक संरचनाएँ होती हैं, लेकिन आस-पास के इलाके में कुछ सुंदर झरने, पहाड़ और घने जंगल भी हैं, जो इसे एक संपूर्ण पर्यटन स्थल बनाते हैं।
3. पनडुब्बी संग्रहालय (Submarine museum)

पनडुब्बी संग्रहालय बंदरगाहों के शहर विशाखापत्तनम के visiting places में सबसे ज्यादा फेमस है। यह संग्रहालय (Museum) INS कुरुसुरा नामक पनडुब्बी के अन्दर ही स्थापित है। योद्धाओं के जीवन को दर्शाती और कलाकृतियों से भरपूर यह संग्रहालय रुशिकोंडा बीच के किनारे पर बना हुआ है। यहाँ घूमने के लिए दोपहर 2 बजे से रात्रि के 8:30 बजे तक जाया जा सकता है। यहाँ जाने के लिए प्रवेश शुल्क (ENTRY FEE) भी देनी पड़ती है। यहाँ जाने वाले बस,ऑटो और पेड टैक्सी भी मिल जाती है।
यहाँ का Address :- आर के बीच रोड, किरलपुड़ी ले आउट, चित्रा वाल्टेयर, पांडुरंगपुरम् ,विशाखापत्तनम, आंध्रप्रदेश-530017 है।
4 इंदिरा गांधी प्राणी उद्यान (Indira Gandhi Zoological Park)

इंदिरा गांधी जूलोजिकल पार्क जानवरों से प्यार करने वाले (Wild Life Lovers) के लिय एक बेस्ट ऑप्शन है। इसकी स्थापना 1977 में हुई थी। घने कम्बलकोंडा रिजर्व फ़ॉरेस्ट के बीच स्थित यह जूलोजिकल पार्क, Reptiles (सरीसृप) और Mammal (स्तनधारी) जैसी 100 तरह के जंगली पक्षियों की प्रजातियों से भरा हुआ है। विशाखापत्तनम घूमने जाने वाले यात्रियों को एक बार यहाँ जरुर जाना चाहिए।
यहाँ का Address :-Beach road पांडुरंगपुरम, येगडा, विशाखापत्तनम-530040 है। यहाँ सुबह के 9 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक visitors की लाइन लगी रहती है। यहाँ घूमने के लिए Entry Fees भी देनी होती है। Entry Fee बड़ों के लिए 20 प्रति व्यक्ति और बच्चों के लिए 10 प्रति व्यक्ति (3-12 वर्ष) है। यहाँ जाने के लिए ऑटो, बस और टैक्सी भी मिलती है। अकेले घूमने वालो के लिए आजकल Rapido Bike भी उपलब्ध है।
इसे भी पढ़े : Dalhousie : एक अद्भुत पर्यटन स्थल और यहाँ घूमने की बेहतरीन जगहें
5. Vuda पार्क (Vuda Park lush green surroundings)

विशाखापत्तनम जैसे भीड़-भाड़ और व्यस्त जीवनशैली वाले शहर में एक प्राकृतिक और हरियाली वाली जगह की खोज यहाँ आकर पूरी हो जाती है। बच्चों के खेलने के लिए Equipment, बड़ों के लिए जिम एवं फिटनेस सेन्टर जैसी सुविधाओ से लैस यह पार्क 37 एकड़ की भूमि पर फैला हुआ है। जिसमे लगभग 2500 पेड़ लगे हुए है, जो अपने आप में काफी मनमोहक है। यहाँ की हरियाली नेचर लवर्स के मन को मोहने के लिए काफी है। हरियाली से भरपूर इस जगह को देखने एकबार जरुर जाना चाहिए।
यहाँ जाने के लिय Address:-Beach road, कैलाशगिरी आर्क, चिन्ना वालटियर, जुलारिपेटा, विशाखापत्तनम – 530017 है। यहाँ घूमने के लिय Entry Fees भी देनी पड़ती है, जिसमे सुबह से दोपहर तक के चार्जेज कुछ कम होते है, जबकि दोपहर से रात्रि तक के चार्जेज ज्यादा होते है। यहाँ के visiting hours सुबह के 8:30 से दोपहर के 1:30 बजे तक, फिर दोपहर के 2 बजे से रात्रि के 8 :30 बजे तक होते है। यहाँ जाने के लिए आपको बस, ऑटो और टैक्सी भी आसानी से मिल जाती है।
6. विजय सागर युद्ध स्मारक (Sea War Memorial)

जैसा की नाम से ही पता लग जाता है कि भारत के शहीदों को श्रद्धान्जली देने के लिए बनायी गयी चिता है, जो 24 hours जलती रहती है। इस स्मारक में टैंकरो, मिसाईलों और लड़ाकू विमानों के मॉडल्स रखे गये हैं। वर्ष 1996 में बना यह स्मारक भारतीय नौसेना और पूर्वी नौ सेना कमांड के नाविकों को सम्मानित करने के लिय बनाया गया था, जो भारत पाक युद्ध के हिस्सा थे।
यहाँ का Address:- Beach road, किरलमंडी ले आउट, चिन्ना वालटेयर, पेडडा वालटेयर, विशाखापत्तनम – 530003 है। यहाँ जाने के लिए बस,ऑटो और टैक्सी की सुविधा उपलब्ध है।
7. रुषीकोंडा बीच (Rishikonda Beach – JEWEL of EAST coach)

रुषीकोंडा बीच बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित एक ऐसा beach है, जिसका पानी पूरी तरह साफ और निर्मल है। रुषीकोंडा बीच की अलौकिक और अद्वितीय सुन्दरता के कारण इसे पूर्वी तट का रत्न भी कहा जाता है। हरियाली और पहाड़ों से घिरा यह beach Vizag के प्रसिद्ध स्थानो में से एक है, जहाँ visitors Water Sports के मजे लेने के लिए आते है। Vizag बंदरगाह से इसकी दूरी 8 km है और यहाँ पहुँचना काफी आसान है।
यहाँ का Address:- Beach road, रुषीकोंडा, भिमली, विशाखापत्तनम – 530045 है। यहाँ पहुँचने के लिए बस, ऑटो और टैक्सी आसानी से मिल जाती है।
8. यारदा बीच (Yarada beach Panoramic waves)

विशाखापत्तनम शहर घूमने के लिए जा रहे है, तो यारदा बीच घूमने के लिए जरुर जाए। बंगाल की खाड़ी और शानदार पहाड़ियों के बीच में घिरा हुआ यह समुद्र तट अपने शानदार और मनमोहक दृश्यों से आपको मंत्रमुग्ध कर देता है। इस समुद्र तट पे सूर्योदय और सूर्यास्त दोनों ही समय का दृश्य अति मनमोहक होता है।
यहाँ का Address:- यारदा, विशाखापत्तनम – 530005 है। यह घूमने जाने के लिय कोई Entry Fee नही लगता है, लेकिन एरिगोल्ड प्रॉपर्टी जो इसी बीच के पास में स्थित है, जहाँ visit और shopping करने के लिए entry fee देना होता है। यहाँ जाने के लिए बस,ऑटो या टैक्सी कुछ भी ले सकते है।
9. कैलाशगिरी पर्वत (Kailash Giri Spectacular views)

कैलाश गिरी पर्वत विशाखापत्तनम के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। विशाखापत्तनम शहर के बीचों-बीच में 360 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह फेमस हिल स्टेशन है, जो शहरों, जंगलों और Sea Beach (समुद्र तट) के wonderful सीनरीज को दर्शाता है। छोटा सा हिल स्टेशन भगवान शिव जी और माता पार्वती की भव्य प्रतिमा के कारण अत्यंत आकर्षक और मनमोहक लगता है। यह हिल स्टेशन एक Holy Place (तीर्थ स्थल) होते हुए adventure से भी full है, जहाँ आप कई प्रकार के adventure का मजा उठा सकते है। अगर आप Vizag या विशाखापत्तनम जा रहे है, तो कैलाश गिरी पर्वत जरुर जाएँ। जो आपके लिए धार्मिक दृष्टि के साथ-साथ एक सुकून भरा और यादगार trip बन जाएगा।
यहाँ का Address:- हिल टॉप रोड, कैलाश गिरी, विशाखापत्तनम – 530043 है। यहाँ घूमने के लिए आप सुबह के 6 बजे से शाम के 7:30 बजे तक जा सकते है। यहाँ जाने के लिए बस,ऑटो और टैक्सी भी ले सकते है।
10. कटिकी वाटरफॉल (Katiki Waterfall)

विशाखापत्तनम के visiting places में से एक Katiki Waterfall (झरना) natural waterfall है। गोस्थानी नदी से निकले इस झरने की ऊंचाई लगभग 50 फीट है,और यहाँ का वातावरण हरियाली से भरपूर है। Adventure lovers के लिए अराकू घाटी में बसे इस वाटरफॉल के आस-पास काफी adventures places बनाये गये है, जिनमे रोप वे एवं ट्रेकिंग जैसी सुविधाएँ उपलब्ध है। यह झरना खूबसूरत, मनमोहक और संगीतमयी एहसास देता है।
यहाँ का Address:- कटिकी Waterfall Road, विशाखापत्तनम – 531149 है। यहाँ जाने के लिए कोई प्रवेश शुल्क (entry fees) नहीं देना पड़ता है। यहाँ जाने के लिए बस,टैक्सी और ऑटो की भी सुविधा उपलब्ध है।
11. सी एम आर शॉपिंग मॉल (CMR Soping Mall)

यह मॉल विशाखापत्तनम के मदिलापलेम में स्थित है,और Vizag शहर के सबसे बड़े Malls में से एक है। 2 जनवरी 2010 में बने इस 6 मन्जिला मॉल में कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रोसरी,फर्नीचर्स के टॉप ब्रांड्स से लेकर लोकल आइटम्स भी उपलब्ध है। रेस्टोरेंट, मल्टीप्लेक्स, बच्चों के लिय गेमिंग जोन, बाइक राइडिंग,वीडियो गेम्स, वर्चुअल रियलिटी भी यहाँ available है। यानि कि इस मॉल में आपको A to Z की सर्विस मिल जाती है। Vizag घूमने जाने वालों के लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन में से एक है, जहाँ आप अपनी पूरी शॉपिंग एक साथ कर सकते है।
Best time to visit Vizag (विशाखापत्तनम) में किस मौसम में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय और जाने के लिय यात्रा की सम्पूर्ण जानकारी।
Visakhapatnam me ghumne kis mausam me jaye
जैसे की आप सबको पता ही है की Vizag या विशाखापत्तनम आंध्रप्रदेश की राजधानी होने के साथ-साथ सबसे ज्यादा जनसंख्या वाली और fully economical शहर भी है। चूंकि यह शहर समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध है और तटीय शहर होने के कारण यहाँ का मौसम ज्यादातर गर्म और humidity रहता है। भले ही दिन का मौसम गर्म होता है, लेकिन शाम के समय temperature ठंढ़ा हो जाता है। मानसून के मौसम में सामान्य रूप से बारिस होती है। सर्दियों के मौसम में यहाँ उत्तर भारत की तरह ज्यादा सर्दी नहीं होती है और मौसम सामान्य रहता है। Vizag घूमने के लिए ये मौसम सामान्य और सबसे बेहतर है। Vizag की यात्रा आपके लिए कैसे सुखद और यादगार बने आइये इस की चर्चा करते है।
Visakhapatnam ka mausam (विशाखापत्तनम का मौसम)
गर्मी का मौसम :- विशाखापत्तनम में गर्मी की शुरुआत मार्च से शुरू हो जाती है और जून तक रहती है। तापमान 22 डिग्री से 41 डिग्री सेल्सियस तक होने के कारण चिपचिपाती गर्मी में यात्रियों के लिए जाना मुश्किल का सबब बन सकता है। ऐसे में आप Visakhapatnam के सभी महत्वपूर्ण जगहों पे नही घूम सकते, सिर्फ sea beach और हिल स्टेशन के आस-पास के एरिया को छोड़ कर।
मानसून (जुलाई-अक्टूबर) जून के महीने के अंत तक मानसून का मौसम शुरू होकर अक्टूबर की शुरुआत में खत्म हो जाती है। इस समय का तापमान 27 डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस तक होने के साथ-साथ बारिश अत्यधिक मात्रा में होती है। मौसम में गर्मी नही होने के कारण मौसम सुहाना तो हो जाता है, लेकिन कुछ जगहों पर घूमने जाने में प्रॉब्लम भी हो सकती है। लेकिन अगर आपका प्लान इस वर्षा के मौसम में जाने का हो, तो रेनकोट, छाते और इस मौसम से बचाव के लिए जरूरी चीजें साथ लेकर जाएं।
सर्दी का मौसम (नवम्बर-फरवरी) :- नवम्बर से लेकर फरवरी के अंत तक यहाँ का मौसम काफी खूबसूरत और सुहाना हो जाता है। इस मौसम में यहाँ का तापमान 15 डिग्री से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, जिस कारण यहाँ सर्दी नही होती है। ऐसे में यहाँ घूमने के लिए सबसे बेस्ट टाइम यही है। सर्दी के मौसम में यहाँ समुंद्र तटों पर फेस्टिवल मनाये जाते है। एक्जीविशन, वाटर एक्टिविटी और तरह-तरह के जल क्रीड़ाओ का आनन्द भी लिया जा सकता है। इस मौसम में विशाखा नाम का फेस्टिवल भी मनाया जाता है।
नोट:- विशाखापत्तनम जाने के लिए सबसे बेस्ट सर्दी का मौसम (नवम्बर-से फरवरी) तक होता है, जहाँ आप अंपनी यात्रा का पूरा आनन्द उठा सकते हैं।
Visakhapatnam kaise jayen विशाखापत्तनम कैसे पहुंचे

विशाखापत्तनम जाने के लिए रेल यात्रा हवाई यात्रा और सड़क यात्रा भी उपलब्ध है। आप अंपनी बजट, पसंद और सुविधा का ध्यान रखते हुए टिकट की बुकिंग कराएं और इस शानदार यात्रा का लाभ उठाएं।
रेल यात्रा :-
दिल्ली से जाने के लिए बहुत सी ट्रेने उपलब्ध है, जिनसे आप विशाखापत्तनम जा सकते हैं। विशाखापत्तनम जाने के लिए रेलवे यात्रा बहुत ही बेस्ट ऑप्शन हैं। विजाग में शहर का मुख्य रेलवे स्टेशन है, जो भारतीय रेलवे के ईस्ट कोस्ट जोन के अंतर्गत आता है। यहाँ से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद, पटना और बड़ोदरा जैसे बड़े-बड़े शहरों के लिए आसानी से रेल सेवा उपलब्ध है। यह रेलवे स्टेशन शहर के मुख्य केंद्र (Main Centre) से 3 KM की दूरी पर स्थित है और हवाई अड्डा से 7 KM की दूरी पर स्थित है। रेलवे टिकट की अधिक जानकरी के लिए आप रेलवे के मुख्य वेवसाइट “www.irctc.co.in” पर विजिट कर सकते है और अपनी टिकट बुक भी कर सकते है।
हवाई यात्रा :-
विशाखापत्तनम में एक अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी है, जो शहर को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी एक बेहतरीन ऑप्शन देता है। विजाग हवाई अड्डा शहर से 7 KM की दूरी पर स्थित है। यहाँ से शहर की और जाने के लिए ऑटो, टैक्सी, बस और प्रीपेड बाईकस भी उपलब्ध है। विशाखापत्तनम से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद, गोवा, वाराणसी, राजमुंदरी जैसे शहरों के लिए घरेलू विमान (Domestic Flight) उपलब्ध है, साथ ही साथ यहाँ से दुबई, सिंगापुर, कुआलालंपुर जैसे देशों के लिए भी सीधी फ्लाइट उपलब्ध है। विजाग से हवाई यात्रा के लिए टिकट लेते समय ऑनलाइन सेवा सुविधा का लाभ उठाएं। हवाई टिकट लेते समय हमेशा ये ध्यान रखें की अपने बजट के अनुरूप टिकट लें। इसके लिए आप दो-तीन ऑनलाइन बुकिंग वेबसाइट पर विजिट करके टिकट की कीमत चेक कर लें, फिर जहाँ कीमत कम लगे वहीँ से बुकिंग कर लें। टिकट कुछ दिन पहले लेने से fair कुछ कम लगता है। रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह के 3-4 बजे तक की फ्लाइट की टिकट थोड़ी सस्ती और बजट फ्रेंडली होती है।
सड़क यात्रा :-
विशाखापत्तनम पहुँचें के लिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, पटना जैसे शहरों से लक्जरी बस की सुविधा भी उपलब्ध है। नेशनल रोडवेज और इंटर सिटी रोडवेज होनों ही सड़कें आपस में जुड़ी हुई है और काफी अच्छी तरह से बंधी हुई है। अपनी बजट और सुविधा को देखते हुए डीलक्स, स्लीपर, सेमी स्लीपर, एसी एवं नॉन एसी जैसी बसें बुक कर सकते हैं। आप चाहें तो अपनी खुद की गाड़ी से सेल्फ ड्राइव या ड्राइवर करके भी जा सकते हैं। आजकल बहुत सी ऐसी ऑनलाइन एजेंसी है, जिससे आप ऑनलाइन टिकट बुक सकते है। ये एजेंसी टिकट के साथ कई प्रकार अन्य सुविधाएँ भी उपलब्ध करती हैं, जैसे होटल बुकिंग, लोकल साईट विजिट के लिए वेहिकल इत्यादि।
Visakhapatnam ka famous food विशाखापत्तनम की फेमस फूड
अगर आप विशाखापत्तनम के किसी बीच पर खड़े हैं और सोच रहे हैं कि क्या खाएं, तो हम आपको विशाखापत्तनम के शानदार और मशहूर खाने के बारे में बताने जा रहे हैं। समुंद्र तट के किनारे स्थित होने कारण विशाखापत्तनम में स्ट्रीट फूड्स की डिमांड ज्यादा है। मुरी मिश्रण, टमाटर बज्जी, पुनुगुलु, मीठा मक्का, लिवर कबाब, मसाला बटानी, बोंगु चिकन (बांस चिकन), अरा टिकाया भज्जी या केले की भज्जी, चीकुलू जैसे स्ट्रीट फ़ूड यहाँ की विशेषता है।
Visakhapatnam ki Bhasha विशाखापत्तनम की भाषा
विशाखापत्तनम में मुख्य रूप से तेलुगु भाषा बोली जाती है। इसके साथ ही, यहां तमिल, मारवाड़ी, बंगाली, पंजाबी, और मलयाली जैसी कई भाषाएं बोली जाती हैं। यहाँ के कुछ गावों में बोल चाल में उत्तराखंड भाषा का भी इस्तेमाल करते हैं।
दोस्तों कैसी लगी आप सबको मेरे द्वारा दी गई जानकारी। अगर अच्छी लगे तो प्लीज़ कमेंट करें और साथ ही अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। ऐसी ही जानकारी के लिए मुझे फॉलो जरुर करें।

हैलो दोस्तों, मैं नवेदिता कुमारी हिंदी ब्लॉग “Nibis web Travel” की author हूँ | मेरे इस ब्लॉग पर आपको Indian Destination जैसे Holy Pilgrims, Hill Station, Honeymoon Destination, Wedding Destination etc., International Destination, Adventure, Travel Tips etc. की पूरी और सही जानकारी मिलेगी जिससे अक्सर आप google में सर्च करते है |
Very much informative knowledge.