Maldives Tour : मालदीव एक ऐसा ड्रीम डेस्टिनेशन है, जहाँ जाना किसी भी हनीमून कपल्स (Maldives trip for couple) के लिए विदेशों वाली फीलिंग्स के साथ-साथ खूबसूरत और बजट फ्रेंडली भी है। अगर आप भी विदेश जाने की ख्वाहिश रखते हों और वो भी कम पैसो में तो “मालदीव” एक बेहतरीन ऑप्शन है। यहाँ की खूबसूरती सी बीच, वाटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर्स और अलौकिक द्वीप समूहों के लिए भी प्रसिद्ध है।
मालदीव एक ऐसा द्वीप समूह है, जो हिन्द महासागर में स्थित है। मालदीव वाटर स्पोर्ट्स, बीच वॉक, स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग जैसे एक्टिविटीज के लिए प्रसिद्ध है। मालदीव में स्थित समुंद्र की लहरों का नीला रंग, अपने रॉयल लुक और लक्ज़री रिसोर्ट के कारण भी फेमस है। इस रोमांटिक और peaceful जगह पर जाने के लिए खर्च, वीजा, पासपोर्ट जैसी तैयारियों के लिए यह पोस्ट आपको काफी मददगार साबित होगा। तो आइये आज इसी टॉपिक पर चर्चा करते है।
Table of Contents
- 1 मालदीव टूर का मुख्य आकर्षण Main Attraction of Maldives Tour
- 2 मालदीव कैसे जाएँ How to reach Maldivies?
- 3 मालदीव जाने से पहले जरूरी तयारी
- 4 किस मौसम में मालदीव जाएं
- 5 मालदीव में कितने दिन ठहरें
- 6 मालदीव में घूमने की मुख्य जगहें
- 6.1 1. सनसेट क्रूज (Sunset Cruise)
- 6.2 2. माले सिटी (Male City)
- 6.3 3. नेशनल म्यूजियम (National Museum)
- 6.4 4. आर्टिफिशियल द्वीप (थिलोफुशी द्वीप): Artificial Island (Thilafushi Island)
- 6.5 5. बनाना रीफ (Banana Reef)
- 6.6 6. सुल्तान पार्क (Sultan Park)
- 6.7 7. मीरू द्वीप (Meeru Island)
- 6.8 8. माफुशी द्वीप (Maafushi Island)
- 7 मालदीव में घूमने में कितना खर्च आता है?
- 8 अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मालदीव टूर का मुख्य आकर्षण Main Attraction of Maldives Tour
मालदीव द्वीप समूह हिन्द महासागर में स्थित है, जहाँ 1192 द्वीप है और उनमें से मात्र 200 द्वीपों पर ही आबादी है। बाकी के द्वीप समूहों पर कोई भी आबादी नही है। मालदीव में लक्ज़री रिसोर्ट और नीले रंग की नीलम से युक्त समुंदर की लहरें मुख्य रूप से पर्यटकों को आकर्षित करती है। यहाँ के लग्ज़री रिज़ॉर्ट्स, जो द्वीपों के साथ-साथ समुंद्र के अन्दर यानि पानी के निचे स्थित होते हैं, पर्यटकों को निजी बंगलों और समुद्र के बीच में ठहरने का अवसर देते हैं। भारतीय नागरिकों को यहाँ जाने के लिए किसी विशेष वीजा की जरुरत नही होती है,यहाँ की मुख्य भाषा Dhivehi (दिवेही) है, लेकिन आमतौर पर रिसॉर्ट्स और टूरिस्ट प्लेस में अंग्रेजी भी बोली जाती है। स्कूबा डाइविंग, बीच वॉकिंग, वाटर स्पोर्ट्स, स्नॉर्कलिंग जैसे एडवेंचर्स के लिए famous है। मालदीव में सब कुछ इतना खूबसूरत और अनोखा है, जिससे हर कदम पर आपको एक नई ताजगी का अनुभव होता है।
मालदीव कैसे जाएँ How to reach Maldivies?
मालदीव जाने से पहले बजट को तय करें, फिर किस महीने में घूमने जाएं, इसके लिए भी तैयारी करें। साथ ही कितने दिन का ट्रिप प्लान कर रहे है, इसका भी ध्यान रखना जरुरी है। मालदीव पहुंचने के लिए आपको विमान के द्वारा जाना होगा। भारत से मालदीव के लिए कई एयरलाइंस की फ्लाइट्स, जो दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और कोच्ची एयरपोर्ट से सीधे मालदीव की राजधानी माले के लिए उपलब्ध हैं। मालदीव में हरेक तरह की सुविधाएं उपलब्ध है। लेकिन आप अपने बजट के हिसाब से ही रिसोर्ट या एडवेंचर का चयन करें।
नोट :- मालदीव में Friday (शुक्रवार) को छुट्टी रहती है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि शुक्रवार को घुमने का प्लान ना करें।
मालदीव जाने से पहले जरूरी तयारी
मालदीव की यात्रा (maldives tourism) करने से पहले कुछ जरूरी तैयारियाँ कर लेनी चाहिए ताकि आपकी यात्रा सुखद और आरामदायक हो।
1. पासपोर्ट और वीजा
मालदीव जाने से पहले पासपोर्ट और वीजा बनवाना जरुरी है, हालाँकि भारत से मालदीव जाने के लिए वीजा आसानी से बन जाता है। पर्यटक के रूप में यात्रा करने वाले भारतीय नागरिक अधिकतम 30 दिनों के प्रवास के लिए आगमन पर वीज़ा प्राप्त कर सकते हैं। उनके पास होटल आरक्षण की पुष्टि होनी चाहिए।
2. होटल और रिसोर्ट्स की बुकिंग
मालदीव में होटल और रिसोर्ट्स महंगे होते है, इसलिए आप अपने बजट के अनुरूप पहले ही इसकी बुकिंग करवा लें।
3. फ्लाइट की टिकट
भारत से मालदीव जाने के लिए आपको फ्लाइट की टिकट पहले से बुक कर लें। क्योंकि समय से टिकट बुक करने पर टिकट सस्ते में मिल जाती है। यदि अंत समय में आप टिकट बुक करें, तो आपको इसके लिए बहुत अधिक पैसे देने पड़ेगे।
4. मौसम की जानकारी
मालदीव में आमतौर पर मौसम गर्म रहता है, लेकिन वहाँ जाने से पहले वहाँ के मौसम की जानकारी भी लेनी जरुरी है। मौसम के अनुसार आप कपड़े का चयन कर लें।
5. करेंसी
मालदीव में इंडियन करेंसी नही चलती है। वहाँ की आधिकारिक मुद्रा मालदीवी रूफिया है, लेकिन अधिकांश जगहों पर अमेरिकी डॉलर ही चलन में है। तो पहले अपनी करेंसी को एक्सचेंज करवा लें। जिससे कोई एक्स्ट्रा प्रॉब्लम ना फेस करना पड़े।
किस मौसम में मालदीव जाएं
वैसे तो मालदीव साल भर घूमने लायक जगह है, लेकिन अक्टूबर से मार्च का महीना अति अनुकूल होता है। यहाँ का तापमान आमतौर पर 28°C से 32°C के बीच रहता है। मई और अक्टूबर के बीच बारिश का जोखिम अधिक होता है। जिस कारण अधिकांश पर्यटक अक्टूबर से मार्च में ही घूमना पसंद करते है। ऐसे में वहाँ भीड़ बहुत ज्यादा हो जाती है, जिस कारण मंहगाई बहुत बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़े : Dalhousie : एक अद्भुत पर्यटन स्थल और यहाँ घूमने की बेहतरीन जगहें
मालदीव में कितने दिन ठहरें
वैसे तो मालदीव की खूबसूरती आपको वहाँ से जाने की इजाजत नही देती। लेकिन वहाँ ठहरने की अवधि पूरी तरह से आपकी यात्रा की योजना और बजट पर निर्भर करती है। आमतौर पर 4 से 7 दिन की यात्रा आदर्श मानी जाती है। इनमें आप लगभग मुख्य जगहों पर घूम सकते हैं। “शुक्रवार” को यहाँ छुट्टी होती है, इसलिए कोशिश करें कि ट्रिप में शुक्रवार ना पड़े, वरना आपका 1 दिन बर्बाद जा सकता है।
मालदीव में घूमने की मुख्य जगहें
मालदीव में घूमने के लिए बहुत सी जगहें और कई आकर्षक गतिविधियाँ भी हैं। यहाँ के द्वीपों और समुद्र की खूबसूरती, रंग-बिरंगे कोरल रीफ्स और शानदार रिसॉर्ट्स पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते हैं। यहाँ कुछ प्रमुख घूमने की जगहें और गतिविधियाँ इस प्रकार हैं।
1. सनसेट क्रूज (Sunset Cruise)
सनसेट क्रूज अपने नाम के अनुरूप सूर्यास्त के समय अलौकिक नजारों से भरपूर होता है। क्रूज पर घूमते समय व्हेल और डॉल्फिन जैसी समुंद्री मछलियों की विभिन्न प्रजातियाँ देखने को मिलती है। मालदीव घूमने वाले के लिए यह एक अविस्मरणीय दृश्य हो सकता है।
2. माले सिटी (Male City)

Male City मालदीव घूमने वालों के लिए एक बेहतरीन जगह है। प्राचीन मस्जिद, आईसलैंड का नीला पानी और यहाँ की ऊँची-ऊँची खूबसूरत और रंगीन इमारतें इस जगह की विशेषता है। साथ ही यहाँ की सड़के डामर की बजाए सफेद रेत से बनी होती है, जो देखने में अति आकर्षक लगती है। यहाँ जाने के लिए कोई स्पेशल शुल्क नही लगता है, इस खूबसूरत शहर को नि:शुल्क (Free) में घूमा जा सकता है।
3. नेशनल म्यूजियम (National Museum)

मालदीव घूमने वाले टूरिस्टों के लिए नेशनल म्यूजियम भी एक बेस्ट ऑप्शन है। यह म्यूजियम राजधानी माले के सुल्तान पार्क में स्थित है और यह कलाकृतियों के कई अनूठे और अलग-अलग संस्कृति से जुड़ी कलाओं को संजो कर रखा गया है। यहाँ घूमने का समय मॉर्निंग 9 AM to 5 PM है। शुक्रवार और शनिवार को यहाँ छुट्टी रहने के कारण बंद रहता है।
4. आर्टिफिशियल द्वीप (थिलोफुशी द्वीप): Artificial Island (Thilafushi Island)
मालदीव का आर्टिफिशियल द्वीप थिलोफुशी द्वीप (Thilafushi Island) अपने नाम के अनुरूप मानव के द्वारा निर्मित द्वीप है, जो राजधानी माले के पूर्वी तट पर वेलाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट से थोड़ी ही दूरी पर है। इसक का निर्माण 1990 के दशक में प्रदूषण को नियंत्रित करने और कचरे के निपटान के लिए बनाया गया था। समुंद्र तट पर घूमने और अलग-अलग तरह के कल्चरल प्रोग्राम को पसंद करने वाले लोगों में यह जगह काफी फेमस है। यहाँ के खूबसूरत और मनमोहक दृश्य और कैफेटेरिया विशेष रूप से प्रसिद्ध है।
5. बनाना रीफ (Banana Reef)

बनाना रीफ खूबसूरत गुफाओं, राजसी चट्टानों, शक्तिशाली ओवरहैंग, रंगीन कोरल रीफ के साथ-साथ स्कूबा डाइविंग के लिए फेमस है। इस रीफ में शार्क, बाराकुडा और ग्रुपर्स भी रहते है, जिस कारण यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय डाइविंग स्पॉट में से एक माना जाता है। यह घूमने के लिए पर्यटकों को लगभग 4600 से 5000 रूपये भुगतान करने होते है, ताकि पानी के अंदर कि खूबसूरत दुनिया को देखा जा सके।
6. सुल्तान पार्क (Sultan Park)

सुल्तान पार्क 16वीं शताब्दी के अंत में निर्मित एक सुंदर सा पार्क है। यह पार्क अपनी हरी-भरी वनस्पती, बेहतरीन राख-रखाव और शांत वातवरण के लिए फेमस है। बाहरी पर्यटकों को यह घूमने के entry fee देनी होती है, जबकि वहाँ के मूल निवासियों को कोई शुल्क नही देनी पड़ती है। यह पार्क एक शानदार पिकनिक स्पॉट भी है और आप यहाँ अकेले कुछ समय बिता सकते हैं और आत्मनिरीक्षण कर सकते हैं। पार्क के ठीक बाहर एक बेहतरीन रेस्टोरेंट भी है, जहाँ आप स्वादिष्ट भोजन का लुफ्त उठा सकते है।
7. मीरू द्वीप (Meeru Island)
मालदीव के उत्तरी माले एटोल के सबसे Eastern corner पर बना एक बेहत खूबसूरत आइलैंड है। यह द्वीप श्रीलंका के दक्षिण-पश्चिम में भूमध्य रेखा पर स्थित है, जो राजधानी माले से तकरीबन 50 किलोमीटर की दूरी पर है। यह द्वीप लगभग 32 हेक्टेयर यानि 80 एकड़ में फैला हुआ है। मीरू द्वीप, जिसे मीरूफेनफुशी के नाम से भी जाना जाता है, मालदीव का एक खूबसूरत द्वीप है, जो अपने शानदार सफेद रेत वाले समुद्र तटों, शानदार रिसॉर्ट्स और क्रिस्टल-क्लियर नीले पानी के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ घूमने के लिए कोई भी शुल्क नही देना होता है।
8. माफुशी द्वीप (Maafushi Island)
मालदीव में होटल, रेस्तरां और रिसॉर्ट्स, खाना-पीना सब कुछ बहुत ही महंगा है। ऐसे में कम बजट में सब कुछ उपलब्ध हो जाए, वो भी बेहतर तरीके से तो इससे बेहतर क्या हो सकता है। ऐसे में आप माफुशी द्वीप पर visit कर सकते है। माफुशी द्वीप (Maafushi Island) मालदीव का एक प्रसिद्ध स्थानीय द्वीप है, जो खासकर कम बजट वाले ट्रैवलर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यहाँ का समुद्र तट बेहद शानदार हैं।चारो तरफ सफेद रेत और नीले पानी के दृश्य शानदार पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते है। यहाँ के स्नॉर्कलिंग स्पॉट्स बहुत ही लोकप्रिय हैं। आप समुद्री जीवों के साथ तैर सकते हैं।
उपरोक्त जगहों पर घूमने के बाद आपको मालदीव कि खूबसूरती और वहाँ कि संस्कृति, विशेषताओं का पता चलता है।
मालदीव में घूमने में कितना खर्च आता है?
मालदीव में घूमने का खर्च आपके यात्रा के प्रकार, बजट और वहां रहने के तरीके पर निर्भर करता है।
Flight टिकट
इंडिया से मालदीव जाने के लिए कई कंपनी के एयरलाइन्स विभिन्न शहरों जैसे :- दिल्ली, बंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, कोच्ची और हैदराबाद से उपलब्ध है। यदि आप समय से पहले टिकट बुक करा लेते हैं तो सस्ते दर पर मिल जाएगी। अमूमन इंडिया से मालदीव के फ्लाइट (इकॉनमी क्लास) की टिकट की कीमत 15000 से 20000 रूपये आती है। जबकि प्रीमियम क्लास की टिकट की कीमत लगभग 30000 से 50000 रूपये तक आती है।
रिसॉर्ट्स बुकिंग
अगर आप गेस्टहाउस या होस्टल में रुकते हैं, तो एक रात का खर्च 4,000 से 7,000 रूपये तक हो सकता है। यदि आप सामान्य रिसॉर्ट्स में रुकते है तो एक रात का खर्च 10,000 से 20,000 रूपये तक हो सकता है। जबकि लग्जरी रिसॉर्ट्स में एक रात का खर्च 1,00,000 रूपये या उससे अधिक भी हो सकता है।
भोजन
अगर आप लोकल रेस्तरां में खाते हैं, तो एक दिन का भोजन 1,500 से 3,000 रूपये तक हो सकता है। वहीं अच्छी जगहों पर भोजन 3,000 से 5,000 रूपये प्रति दिन हो सकता है। जबकि लग्जरी रिसॉर्ट्स में भोजन का खर्च 5,000 से 15,000 रूपये प्रति दिन हो सकता है।
वाटर स्पोर्ट्स एवं अन्य एक्टिविटीज
आप स्नॉर्कलिंग या स्कूबा डाइविंग जैसी एक्टिविटीज करना चाहते हैं, तो प्रत्येक गतिविधि के लिए लगभग 3,000 से 5000 रूपये खर्च करने होंगे। यदि आप कुछ लोकप्रिय एक्टिविटीज जैसे डाइविंग, मरीन सफारी, या स्पा ट्रीटमेंट्स लग्जरी रिसॉर्ट्स में लेना चाहते हैं, तो इसके लिए लगभग 20,000 से 50,000 प्रत्येक एक्टिविटीज के हिसाब से खर्च करने पर सकते है।
स्थानीय परिवहन
मालदीव में आप अपनी बजट के अनुसार यातायात के लिए बस, टैक्सी, फेरी, स्पीड बोड का उपयोग कर सकते है आमतौर पर लोकल यात्रा के लिए प्रतिदिन लगभग 2000 से 3000 रूपये तक खर्च करने पर सकते है
अन्य खर्च
यदि आप शॉपिंग या स्थानीय सामान खरीदना चाहते है तो मिनिमम 20,000 से 30000 रूपये खर्च करने पर सकते है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. क्या भारतीयों के लिए मालदीव वीज़ा मुफ़्त है?
पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मालदीव जाने वाले भारतीयों को देश में प्रवेश की तिथि से 30 दिनों के लिए निशुल्क आगमन वीज़ा जारी किया जाता है। हालाँकि, इस वीज़ा को 3045 रूपये के भुगतान पर 60 दिनों की अवधि के लिए बढ़ाया जा सकता है।
2. क्या मालदीव की यात्रा के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता है?
मालदीव की यात्रा करने वाले सभी भारतीय नागरिकों को कम से कम 6 महीने की वैधता वाला वैध भारतीय पासपोर्ट चाहिए।
3. क्या मालदीव यात्रा के लिए यात्रा बीमा अनिवार्य है?
मालदीव की यात्रा के लिए यात्रा बीमा अनिवार्य नहीं है, लेकिन इसे लेना जरुर चाहिए। क्योंकि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं जैसे कि संपत्ति के नुकसान, दुर्घटनाओं और फ्लाइट के उड़ान में देरी और कैंसिल के मामले में बेहद मददगार होगा।
दोस्तों कैसी लगी आप सबको मेरे द्वारा दी गई जानकारी। अगर अच्छी लगे तो प्लीज़ कमेंट करें और साथ ही अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। ऐसी ही जानकारी के लिए मुझे फॉलो जरुर करें।

हैलो दोस्तों, मैं नवेदिता कुमारी हिंदी ब्लॉग “Nibis web Travel” की author हूँ | मेरे इस ब्लॉग पर आपको Indian Destination जैसे Holy Pilgrims, Hill Station, Honeymoon Destination, Wedding Destination etc., International Destination, Adventure, Travel Tips etc. की पूरी और सही जानकारी मिलेगी जिससे अक्सर आप google में सर्च करते है |
Nice very interesting
Ek baar aap lakshadweep ke bare me bataye
जल्द ही लक्षद्वीप के बारे जानकारी शेयर करुँगी|