15+Indore me Ghumne ki Jagah 2025: इंदौर में घूमने की बेहतरीन जगहें जो आपको देखनी चाहिए

Indore me Ghumne ki Jagah: इंदौर मध्यप्रदेश के उन साफ-सुथरे, बढती जनसंख्या सांस्कृतिक और औधोगिक जिलों में से एक है। यह शहर भोपाल से 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अगर आप इंदौर घूमने का प्लान कर रहे हो, तो यहाँ का इतिहास, पर्यटन स्थल, यहाँ का फेमस फ़ूड और यहाँ जाने के लिए क्या-क्या चाहिए, इसकी पूरी जानकारी हम आपको अपने इस आर्टिकल में देने जा रहे हैं। अगर आपको मेरे द्वारा दी गयी जानकारी आपको अच्छी लगे तो प्लीज अपनी यादगार यात्रा को हमारे साथ भी शेयर जरुर करें। तो चलिए शुरू करते हैं, इंदौर जैसे खूबसूरत और औधोगिक क्षेत्र में घूमने के लिए क्या-क्या है।

इंदौर का इतिहास : History of Indore

इंदौर, मध्यप्रदेश का एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर है इसका निर्माण 1747 में होलकर वंश के राजा मल्हार राव होल्कर ने किया था। और तब इसका नाम इंदुर रखा गया था। जिसे बाद में लोगों ने इंदौर बना दिया, जो इन्दरेश्वर महादेव मंदिर से जुड़ा है। होलकर वंश की महारानी अहिल्याबाई होलकर इंदौर की सबसे प्रसिद्ध शासिका थी, जो अपनी न्याय प्रणाली के लिए काफी लोकप्रिय थी।

इंदौर में घूमने की जगहें : Indore me Ghumne ki Jagah

इंदौर का मौसम सालों भर सुहाना रहता है। इंदौर में कई ऐतिहासिक, धार्मिक और आधुनिक पर्यटक स्थल हैं जिन्हें देखने और घूमने के बाद एक अलौकिक अनुभव की प्राप्ति होती है। यहाँ इंदौर में घूमने की 15 बेहतरीन जगहों की सूची दी गई है, जिसे आपको देखना चाहिए।

1. खजराना मंदिर

Indore me Ghumne ki Jagah
Indore me Ghumne ki Jagah

खजराना मंदिर इंदौर के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है, इस मंदिर में गणेश जी की पूजा कि जाती है। इस मंदिर की विशेषता है कि जब किसी की कोई मनोकामना पूर्ण हो जाती है। तब वो यहाँ आके लड्डू और मोदक का भोग लगाता है और गणेश जी पीठ पर उल्टा स्वास्तिक बनाता है। यह मंदिर रानी अहिल्याबाई होलकर ने 1735 में बनवाया था और औरंगजेब से बचाने के लिए इसे एक कुएँ में छिपा कर रख दिया था। इस मंदिर कि स्थापना शैली और गणेश जी की पूजा को समर्पण के लिए यह मंदिर देश ही नही विदेशों में भी फेमस है।

2. स्वामी नारायण मंदिर

Indore me Ghumne ki Jagah
Indore me Ghumne ki Jagah

स्वामीनारायण टेम्पल इंदौर के सबसे फेमस मंदिरों में से एक है। इस मंदिर कि विशेषता यह है कि इसकी ऊँचाई जमीन से 91 फीट उपर है और जहाँ पर एक कलश रखा रहता है। इस मंदिर का एरिया पूरे 1 एकड़ में फैला हुआ है और इस मंदिर में 5 शिखर और 4 गुंबद के साथ कुल 238 स्तम्भ है। यहाँ पर संतों कि लगभग 90 मूर्तियाँ लगी हुई है। भगवान विष्णु जी के इस मंदिर को बनाने में पूरे 14 महीने लगे थे। जो इस मंदिर की मनमोहक नक्काशी को देखकर ही पता चल जाता है।

3. कांच मंदिर

Indore me Ghumne ki Jagah
Indore me Ghumne ki Jagah

इंदौर के इस अद्भुत जैन मंदिर को अपने नाम” कांच मंदिर ”के अनुरूप ही कांच और मार्बल से बनाया गया है। इसकी खूबसूरती का कोई जोड़ नही है। इस मंदिर को 1930 में जैन सेठ हुकुमचंद ने बनवाया था। जिसकी शैली मध्यकालीन जैन शैली से प्रेरित है। कांच के पैनल और मार्बल से बने इस मंदिर की मुख्य गर्भगृह में सभी तीर्थकरों की मूर्तियाँ दोनों तरफ से दर्पण से घिरी हुई है।

4. लाल बाग पैलेस

Indore me Ghumne ki Jagah
Indore me Ghumne ki Jagah

इंदौर के नई दुनिया इलाके में स्थित यह लाल बाग पैलेस महाराज शिवाजी राव होलकर ने 1886 में बनाना शुरू किया था। जिसे तुकोजी राव होलकर ने 1921 में पूरा किया था। सरस्वती नदी के किनारे पर स्थित यह एक एतिहासिक शाही इमारत है, जो लगभग 28 एकड़ में फैला हुआ है। यह भव्य पैलेस होलकर शासकों की भव्य जीवन शैली को तो दर्शाता ही है। साथ ही इसकी वास्तुकला यूरोपीय शैली से भी प्रभावित है। इस पैलेस के अन्दर बेल्जियम स्टैंड ग्लास विंडोज ,समृद्ध पारसी कालीन, इटालियन मार्बल के स्तम्भ, भव्य और अलौकिक झूमर भी उपलब्ध है। यह पैलेस अब एक ऐसे संग्रहालय के रूप में भी जाना जाता है। जिसमे होलकर वंश और मराठा साम्राज्य की सबसे अधिक विशिष्ट कलाकृतियाँ और मुग़ल काल में डेटिंग वाले सिक्कों का संग्रह भी है। इसके अलावा पैलेस में एक नृत्य हॉल और बॉलरूम भी है, जिसका फर्श स्प्रिंग के ऊपर बनाया गया है।

इसे भी पढ़े : Visakhapatnam Tour 2025: विशाखापत्तनम में घूमने के 11 बेहतरीन जगहें

5. अन्नपूर्णा मंदिर

Indore me Ghumne ki Jagah
Indore me Ghumne ki Jagah

माता अन्नपूर्णा को समर्पित कृपलानी नगर में स्थित यह मंदिर इंदौर का एक प्रमुख धार्मिक, और यात्रियों के घूमने के लिए एक खुबसूरत पर्यटक स्थल है। महामंडलेश्वर स्वामी प्रबानंदगिरी महाराज द्वारा सन 1959 निर्मित इस मंदिर के अन्दर भगवान शंकर, हनुमान जी और कालभैरव जी की मूर्तियाँ भी है। मंदिर के भीतर प्रांगन में माँ अन्नपूर्ण की मूर्ति के पास ही माँ काली और माँ सरस्वती की मूर्तियाँ भी स्थापित है। मंदिर की वास्तुकला ऐसी है, जिसे देखकर आपको मदुरै के मीनाक्षी टेम्पल की याद जरुर आएगी। मंदिर की ऊँचाई 100 फीट से भी अधिक और प्रांगन 2 एकड़ से भी ज्यादा फैला हुआ है।मंदिर की वास्तुकला दक्षिण भारतीय वास्तुकला से प्रेरित हो कर बनाई गयी है, जिसमे मुख्य प्रवेश द्वार पर चार बड़े हाथियों की स्थापना की गयी है। इस मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण जी की जीवन चरित्र कि मूर्तियाँ और कलाकृतियाँ भी मौजूद है।

6. मयंक ब्लू वाटर पार्क

Indore me Ghumne ki Jagah
Indore me Ghumne ki Jagah

गर्मी के तपते मौसम में वाटरपार्क का tour एक बेस्ट आप्शन होता है। ऐसे में इंदौर का पहला वाटरपार्क मयंक ब्लू हर उम्न के लोगों के लिए एक cooling एहसास दिला सकता है। इस वाटर पार्क में वाटर स्लाइडस, एक वेब पूल, अलग-अलग तरह की राइड्स, डिस्कोथेक और स्विमिंग पूल जैसी कितनी ही एक्टिविटी उपलब्ध है। इस पार्क में सनबाथ, natural water fall और rain forest भी है, जो प्रकृति की सुंदरता को और भी मनमोहक बना देती है। water sports के अलावा यहाँ कई सारे रेस्टूरेंट्स भी उपलब्ध है।

7. राजवाड़ा पैलेस

Indore me Ghumne ki Jagah
Indore me Ghumne ki Jagah

राजवाड़ा पैलेस इंदौर होलकर वंश के संस्थापक मल्हार राव होलकर द्वारा 1747 ई में निर्मित, एक प्राचीन और सात मंजिला संरचना है। यह पैलेस अपने नाम के अनुरूप ही राजसी भव्यता, सुन्दर फव्वारों, महारानी अहिल्या बाई की प्रतिमा और अतुलनीय वास्तुकला से सुशोभित है। यह पैलेस इंदौर के सबसे पुरानी एवं प्रसिद्ध संरचनाओं में से एक और बेहद मनमोहक पर्यटन स्थल है। अगर आप इंदौर घूमने जाएँ तो एक बार यहाँ जरुर जाएँ विजिट करें।

8. शीतला माता फॉल

Indore me Ghumne ki Jagah
Indore me Ghumne ki Jagah

शीतला माता झरना अपनी प्राकृतिक सुंदरता और माता शीतला जी के मंदिर होने के कारण इंदौर घूमने जाने वाले पर्यटकों में बहुत ही लोकप्रिय स्थान है। यह झरना इंदौर से लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर रामपुरिया बुजुर्ग गाँव के पास स्थित है। इस झरने तक पहुँचने के लिए लगभग 1-2 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। यह झरना लगभग 500 फीट कि ऊँचाई से गिरता है और इसकी पानी की गहराइ लगभग 3-6 फीट तक है। इस झरने के आस-पास 3 सुन्दर गुफाएं भी है, जिनके बारे में कहा जाता है कि होलकर राज्य के पिंडारियों ने छिपने के लिए इसका उपयोग करते थे। इस झरने की सुंदरता मानसून के मौसम में अपने खूबसूरती के चरम पर होती है। यहाँ स्विमिंग की भी सुविधा उपलब्ध है, जो पूरी तरह सेफ है।

9. पिपलियापाला रीजिनल पार्क

Indore me Ghumne ki Jagah
Indore me Ghumne ki Jagah

पिपलियापाला रीजिनल पार्क इस इलाके का खूबसूरत और घूमने के लिए एक अच्छा पार्क है, जिसे प्रोपेर्ली अटल बिहारी बाजपेयी क्षेत्रीय पार्क के नाम से भी जाना जाता है। 122 एकड़ में फैले इस पार्क में लगभग 80 एकड़ की एक विशाल झील भी है, जहाँ आपको मोटर बोटिंग, पैडल बोटिंग जैसी चीजें करने को मिलेंगी। म्यूजिकल और फोगिंग फाउंटेन शो, भूल-भुलैया, फ्रेंच गार्डन और कलाकार गाँव जैसी Attractive चीजे भी देखने को मिलेंगी। इस पार्क में शांति के साथ-साथ तरह-तरह की वनस्पतियाँ और पेड़-पौधे भी उपलब्ध है।

10. जानापाव हिल

Indore me Ghumne ki Jagah
Indore me Ghumne ki Jagah

जानापाव, जो जनापाव कुटी के नाम से भी जाना जाता है, घने जंगलों और घुमावदार पहाड़ियों से घिरा बेहद खूबसूरत स्थान है, जो प्रकृति प्रेमी और ट्रेकिन के शौकीन लोगों के बीच काफी फेमस है। समुंद्र तल से 880 मीटर की ऊँचाई पर स्थित इस हिल स्टेशन का मौसम घुमने के लिए काफी अनुकूल है। विशेष कर मानसून के दौरान काफी पर्यटक यहाँ आते है। भगवान परशुराम की जन्मस्थली होने के कारण इस जगह का धार्मिक महत्त्व भी बहुत ज्यादा है।   

11. शैल सिटी वाटर पार्क

Indore me Ghumne ki Jagah
Indore me Ghumne ki Jagah

शैल सिटी एक अनोखा वाटर पार्क है, जहाँ सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए रोमांचकारी गतिविधियां उपलब्ध है। जिसमे रोलर कोस्टर, स्पिनिग राइड, वाटर स्लाइड, वेव पूल और एड्रेनालाईन-पंपिंग राइड्स मुख्य रूप से लोकप्रिय है। छोटे बच्चों के खेलने के लिए पार्क और खुला मैदान भी है। समय-समय पर यहाँ प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाता है जिसे देखने के लिए हजारों लोग दूर-दूर से आते है देखा जाए तो सैल सिटी पार्क वीकेंड एन्जॉय करने के लिए बहुत ही अच्छी जगह है।

इसे भी पढ़े : 15+Jabalpur me ghoomne ki Jagah: जबलपुर में घूमने की जगहें और दर्शनीय स्थल

12. छप्पन दुकानफूड हब

Indore me Ghumne ki Jagah
Indore me Ghumne ki Jagah

छप्पन दुकान फ़ूड हब इंदौर का एक ऐसा मार्केट है, जहाँ अलग-अलग व्यंजनो की 56 (छप्पन} दुकाने और रेस्टोरेंट उपलब्ध है। यहाँ सुबह के 6 बजे से लेकर रात्रि के 10 बजे तक दुकाने विभिन्न तरह के starters, main course, Drinks और Snacks से भरी रहती है। यहाँ पर बड़े-बड़े रेस्टूरेंट्स के outlets की चैन भी उपलब्ध है।

13. गुलाबट लोटस वैली

Indore me Ghumne ki Jagah
Indore me Ghumne ki Jagah

इंदौर का यह फेमस गुलावट लोटस वैली की प्राकृतिक सुन्दरता आपको मन्त्र मुग्ध कर देंगी, जब आपको यहाँ रंग-बिरंगे कमल दिखाई देंगे। इंदौर से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह लोटस वैली का नजारा सुबह के समय में और भी खुबसूरत हो जाता है। जब यहाँ इस झील में चारों तरफ खिले हुए कमल के फूल दिखाई देते हैं। यहाँ बोटिंग की भी सुविधा है साथ ही साथ फूलों के पास बैठकर कुछ पल सुकून के बिताने का अनुभव भी ले सकते है यह जगह आकर्षक और मनोरम फोटोग्राफी के लिए काफी उपयुक्त है।

14. चोखी ढाणी

Indore me Ghumne ki Jagah
Indore me Ghumne ki Jagah

चोखी ढाणी एक ऐसा रिसॉर्ट है, जो राजस्थान की पारंपरिक संस्कृति और ग्रामीण जीवनशैली की थीम पर बना हुआ है। इसमें बने कॉटेज विशेष कर मिट्टी की झोपड़ियाँ पूरी तरह से ग्रामीण परिवेश की अनुभूति प्रदान करते है। यहाँ आने वाले पर्यटकों का स्वागत पारंपरिक तौर से किया जाता है। जैसे तिलक लगाना, आरती करना, ढ़ोल नगाड़े बजाना इत्यादि। इस रिसोर्ट में मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध है, जिसमे वाटर स्लाइड, रें डांस, टॉय ट्रेन, डिस्कोथेक, वाटर पूल कठपुतली नाच, जादू के शो मुख्य है।

15. रालामंडल वन्य जीव अभ्यारण्य

Indore me Ghumne ki Jagah
Indore me Ghumne ki Jagah

रालामंडल वन्यजीव अभ्यारण्य मध्यप्रदेश के सबसे पुराने वन्यजीव अभ्यारण्यों में से एक है, जिसकी स्थापना 1981 में पहले होलकर राज्य परिवार के शिकार करने के लिए मैदान के रूप में कि गयी थी। इसके अन्दर तेंदुए, ब्लैक बक्स, चीतल, नीलगाय, हाइना, बार्किंग डियर, खरगोश, पाम-सिवेट, पोर्क्युपाइन और मोर जैसे अन्य वन्यजीव और विभिन्न प्रजाति के पक्षी भी पायें जाते हैं। यहाँ तरह-तरह की वनस्पतियाँ और पेड़-पौधे भी पाए जाते हैं। साथ ही कैमल राइडिंग, ट्रेकिंग जैसी activities भी उपलब्ध है। अगर आप यहाँ घूमने आ रहे हो, तो सर्दियों में यहाँ आना ज्यादा सुकून प्रदान करेगा।

अंत में,

तो फ्रेंड्स आपको मेरे द्वारा दी गयी जानकारी कैसी लगी, अगर उपरोक्त जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो प्लीज़ अपने फॅमिली और दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें और अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करें

thank you

Leave a Comment