Jabalpur me ghoomne ki Jagah: जबलपुर मध्यप्रदेश का वो खूबसूरत और शानदार जगह है, जहाँ की संस्कृति, नेचर और history आपको यहाँ घूमने के लिए मजबूर कर देगा। जबलपुर का एक नाम संस्कारधानी भी है, जहाँ देशों ही नही विदेशों से भी लोग घूमने के लिए आते हैं। अगर आप एक शानदार, मनमोहक छुट्टी और यादगार trip का प्लान कर रहे है, तो जबलपुर आपके इस खोज को कम्पलीट कर देगा। यहाँ की चौंसठ योगिनी मंदिर, धुआंधार वाटरफॉल, मदन महल किला और इस तरह की कितनी अन्य जगहें हैं, जिसे घूमने के लिए आपको एकबार जबलपुर जरुर जाना चाहिए। रंग-बिरंगी मिठाइयों, राष्ट्रीय पार्क, आईटी पार्क और wildlife Century जैसी विशेषताएं और इनकी अलग-अलग कहानियाँ Tourists को घूमने के लिए और भी आकर्षित करती हैं। तो दोस्तों आज आपको जबलपुर की सैर करने में आपकी मदद करते हैं, जो आपकी यात्रा को यादगार बनाने में मददगार होगा। तो चलिए आज इसी टॉपिक पर चर्चा शुरू करते हैं।
जबलपुर में घूमने के लिए 15 ऐसी जगहें, जहाँ आपको जरुर जाना चाहिए Jabalpur me ghoomne ki Jagah in hindi
1. चौंसठ योगिनी मंदिर

जबलपुर का यह फेमस मंदिर माता दुर्गा जी को समर्पित है, जिसमे माता के चौंसठ योगिनीओं का भी प्रतिरूप बनाया गया है। पहाड़ों पर बसे इस मंदिर की नक्काशी बहुत ही खूबसूरत है, जो यहाँ आनेवाले श्रद्दालुओं और यात्रियों में भी बहुत फेमस है। जबलपुर के इस सबसे पुराने मंदिर में 150 सीढ़ियों से चढ़कर ऊपर में माता रानी का मंदिर है, जिसकी वास्तुकला खजुराहो की वास्तुकला से प्रेरित है।
2. धुआंधार वॉटरफॉल

जबलपुर के सबसे खूबसूरत और प्राकृतिक झरने या वॉटरफॉल का आनंद आप यहाँ जाकर जरुर उठा सकते हैं। इस वॉटरफॉल की ऊंचाई लगभग 30 मीटर है, जो पहाड़ों के बीच से निकलती है। इस वॉटरफॉल की विशेषता यह है कि जल वाष्प के( water storm) कारण इसमें से धुआं निकलता रहता है। यहाँ पर केबल कार सेवा (cable car service) की भी सुविधा उपलब्ध है।
3. मदन महल किला

मदन महल किला गोंड राज्य की रानी रानी दुर्गावती का पुराना महल है, जहाँ वो पहले निवास करती थी। जबलपुर में स्थित यह किला 500 मीटर ऊँचा और वास्तुकलाओं का बेजोड़ संग्रह है। इस किला के अन्दर युद्ध में प्रयोग होने वाली सारी सामग्रियों का संग्रह देखने को मिलता है। इस किला में भूमिगत मार्ग ( subway ),अद्वितीय मार्ग (unique path) और तरह-तरह के रास्ते बनाये गये हैं। एक फॅमिली trip के लिए इस जगह को घूमना एक बेस्ट आप्शन है।
4. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान जबलपुर का एक फेमस एक रॉयल बंगाल टाइगर रिजर्व है, जहाँ बाघों के साथ-साथ जंगली सियार और जंगली सुअर भी देखनो को मिलता है। सुबह के 8 बजे से लेकर रात्रि के 10 बजे तक आप एक सेफ और सुरक्षित जंगल सफारी का भी आनंद ले सकते है।
इसे भी पढ़े : Visakhapatnam Tour 2025: विशाखापत्तनम में घूमने के 11 बेहतरीन जगहें
5. डुमना नेचर रिज़र्व पार्क

डुमना नेचर रिज़र्व पार्क जबलपुर का एक बहुत ही खूबसूरत, शांत और इको टूरिज्म साईट है। चीता, साही सियार, जंगली सुअर और पशु-पक्षियों से भरे इस रिजर्व पार्क में एक ”खंडारी ” बांध भी है, जो बहुत ही प्रसिद्ध है। इस रिजर्व पार्क का निर्माण 1833 में कराया गया था।
6. रानी दुर्गावती संग्रहालय

रानी दुर्गावती संग्रहालय महारानी दुर्गावती के वीरता को सम्मानित करने के लिए बनया गया था। आज भी जबलपुर के लोगों के दिलों में उनके बहादुरी के किस्से और उनकी वीरता की कहानियां गूंजती है। गोंड राज्य की महारानी रानी दुर्गावती ने मुगलों के साथ युद्ध किया था और उन्हें अपने राज्य में प्रवेश करने नही दिया था। उनके इन्ही यादों को संजोने के लिए इस संग्रहालय का निर्माण किया गया है। इस संग्रहालय में उनसे जुड़ी हुई सामग्रियों को रखा गया है। यहाँ घूमने के लिए बच्चों को भी जरुर ले जाएँ, जिससे उन्हें इस एतिहासिक जगह के बारे में जानने का मौका मिल सके।
7. हनुमानताल जैन मंदिर

हनुमानताल जैन मंदिर जबलपुर का एक बहुत ही प्रसिद्ध जैन मंदिर है, जहाँ भगवान आदिनाथ की सुन्दर और आकर्षक मूर्ति है। जिसे बड़ा मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, जो काले पत्थर से निर्मित है। जैन अनुयायी इसे स्वयंभू प्रतिमा के रूप में पूजते हैं, जहाँ शांति और स्थिरता का समावेश देखने को मिलता है। इस मंदिर परिसर में लगभग 22 मंदिर है, जो जैन अनुयायियों के लिए और भी महत्वपूर्ण हो जाते हैं।
8. बैलेंसिंग रॉक

बैलेंसिंग रॉक जबलपुर घूमने आने वाले पर्यटकों के बीच लोकप्रिय तो है ही, अपने नजारे से लोगों को और भी आश्चर्यचकित कर देता है। जब वहाँ पर एक उपरी चट्टान का निचली चट्टान के ऊपर का बैलेंस बिलकुल भी खराब नही होता। जबकि इस जगह पर प्राकृतिक आपदाओं का आना हमेशा बना रहता है फिर भी इसका बैलेंस खराब नही होता है।
9. बरगी बांध

बरगी बांध जबलपुर के प्रमुख बांधों में से एक है, जिसकी ऊंचाई 70 मीटर है। नर्मदा नदी के तट पर बने इस बांध में पर्यटकों के घूमने लिए बोटिंग की भी व्यवस्था है। बांध के पास रेस्तरां और खाने पीने की भी व्यवस्था है, जिससे पर्यटकों को कोई परेशानी नही हो।
10. शिव मंदिर कचनार

शिव मन्दिर कचनार जबलपुर के कचनार शहर में स्थित भगवान शिव जी की एक विशाल प्रतिमा स्थापित है, जो अपने धार्मिक, रचनात्मक और उत्कृष्ट कलाकृतियों के लिए पर्यटकों में काफी लोकप्रिय है।
11. तिलवारा नर्मदा घाट

तिलवारा नर्मदा घाट जबलपुर में नर्मदा घाट पर स्थित एक शांत और नदी तटीय क्षेत्र है, जो यहाँ आने वाले पर्यटकों में काफी लोकप्रिय है। तिलवारा घाट नर्मदा नदी के शांत वातावरण और नेचुरल flow के कारण पर्यटकों को एक सुखद अनुभूति प्रदान करता है।
12. ग्वारी घाट

ग्वारी घाट जबलपुर के खुबसूरत नदी तटों के बीच में बसा हुआ काफी शांत और मनोहारी जगह है। महानगरों के अत्यंत भीड़-भड़े माहौल में प्राकृतिक और मनमोहक यह ग्वारी घाट एक अलग सा सुकून प्रदान करता है।
इसे भी पढ़े : Somnath Tour 2025 : सोमनाथ में घूमने की 10 खूबसूरत जगहें
13. घूघरा जलप्रपात

घूघरा जलप्रपात जबलपुर में स्थित एक बहुत ही खुबसूरत, मनमोहक और प्राकृतिक झरना है। जबलपुर का यह प्राकृतिक झरना अपने आस-पास एक खास किस्म के vegetable के लिए भी प्रसिद्ध है। यहाँ जाकर आपको नहाने के साथ-साथ शांति और adventure का भी एहसास होगा।
14. त्रिपुर सुंदरी मंदिर

त्रिपुर सुंदरी मंदिर जबलपुर से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित माँ राजेश्वरी को समर्पित एक धार्मिक स्थल है। ऐसी मान्यता है कि यहाँ मांगी हुई हर मन्नत जरुर पूरी होती है। दशहरे और नवरात्रों में यहाँ काफी भीड़ होती है। मन्नत मानने वाले श्रद्धालू यहाँ चुनरी में नारियल को बांधकर पेड़ों में लटका देते हैं, जिससे यहाँ के पेड़ों में हमेशा चुनरी और नारियल लटके हुए रहते हैं जो देखने में काफी आकर्षक लगते है।
15. पिसनहारी की मड़िया

पिसानहारी की मड़िया जबलपुर के पहाड़ियों में स्थित जैन अनुयायिओं का धार्मिक तीर्थस्थल है, जो विशेषकर दिगंबर संप्रदाय द्वारा पूजनीय है। यह मंदिर लगभग 500 साल पुराना माना जाता है, और इस मंदिर तक पहुँचने के लिए 150 सीढियाँ चढ़नी पड़ती है। यहाँ आने वाले पर्यटकों के लिए रहने कि भी सुविधा है।
तो दोस्तों अगर आप जबलपुर जाने का प्लान कर रहे हो तो आपके लिए ये आर्टिकल बहुत ही उपयोगी है।
नमस्ते! मैं Navedita Kumari, Nibis Web Travel की Travel Writer हूँ। मुझे नई जगहों को explore करना, उनके इतिहास और संस्कृति को जानना और यात्रा से जुड़ी उपयोगी जानकारी साझा करना पसंद है।
इस ब्लॉग पर आपको भारत के प्रसिद्ध tourist places, धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल, travel guides और practical travel tips मिलेंगे।
कुछ destinations की जानकारी मेरे personal travel experience पर आधारित है, जबकि अन्य जानकारी को publish करने से पहले सरकारी websites, Wikipedia, travel blogs और news sources से cross-check करने का प्रयास किया जाता है।
Nibis Web Travel का उद्देश्य है कि आपकी अगली यात्रा की planning थोड़ी आसान और बेहतर हो।